आई एफ एस सी कोड (IFSC Code[1]) का फुलफार्म Indian Financial System Code होता है हिंदी में इसे भारतीय वित्तीय प्रणाली कोड कहा जाता है। आई एफ एस सी कोड (IFSC Code) 11 अंको का एक संयोजन होता है जिसे किसी बैंक की शाखा की विशिष्ट पहचान के लिए बनाया जाता है। आई एफ एस सी कोड (IFSC Code) की सहायता से पैसे के किसी भी लेनदेन के समय बैंक की शाखा का पता लगाया जा सकता है की किस बैंक की किस शाखा से किस शाखा के बीच लेनदेन किया गया है।

आई.एफ.एस.सी. कोड का प्रारूप

आई एफ एस सी कोड (IFSC Code[2]) को 11 अक्षरांकीय (alphanumeric) वर्ण को मिलाकर बनाया जाता है जिसेकी एक विशेष संरचना होती है, जहाँ पहले चार अक्षर बैंक के नाम को दर्शाते हैं, पाँचवाँ वर्ण आमतौर पर 0 (शून्य) होता है जो भविष्य में उपयोग के लिए आरक्षित होता है। जबकि अंतिम छह अक्षर बैंक की शाखा का कोड होता है।[3]

x x x x 0 0 0 0 0 0 1
Bank Code 0 Branch Code
1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11
  1. "IFSC Code: Find IFSC, MICR Codes and Address of All Banks in India". FIND IFSC Code (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2024-05-25.
  2. "State Bank of India IFSC Code". SBI IFSC Code (अंग्रेज़ी में). मूल से 25 मई 2024 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2024-05-25.
  3. patel, sandeep (21/05/2023). "IFSC Code Kya Hota Hai | IFSC Code List of All Bank Branches Free 2023". trendstopic.in. अभिगमन तिथि 21/05/2023. |access-date=, |date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)