आजकल

हिन्दी और उर्दू में प्रकाशित पत्रिका

आजकल भारत सरकार के प्रकाशन विभाग द्वारा लम्बे समय तक हिन्दी एवं उर्दू दोनों भाषाओं में प्रकाशित होने वाली पत्रिका का नाम है। फिलहाल यह पत्रिका हिन्दी भाषा में भारत सरकार के प्रकाशन विभाग, पटियाला हाउस, नई दिल्ली से प्रकाशित होती है।

परिचय संपादित करें

विशेषांक संपादित करें

यह पत्रिका साहित्यिक अभिरूचि के सामान्य एवं विशिष्ट दोनों वर्गों के पाठकों को ध्यान में रखकर समय-समय पर विविध विषयक विशेषांकों का प्रकाशन करती है। इस पत्रिका के अधिकांश विशेषांक इसके सामान्य अंको के आकार का ही होता है, बस उसमें प्रकाशित सामग्री संबंधित व्यक्ति या विषय पर केंद्रित होती हैं; परंतु कुछ विशेषांक सामान्य अंको की अपेक्षा बहुत अधिक पृष्ठ संख्या से युक्त भी होते हैं। उदाहरण के लिए काशी विशेषांक, महादेवी वर्मा जन्मशती विशेषांक, सन् १८५७ के स्वतंत्रता-संग्राम पर केंद्रित विशेषांक, दिनकर जन्मशती विशेषांक एवं सिनेमा के सौ वर्ष के नाम लिये जा सकते हैं।

प्रमुख विशेषांक संपादित करें

  1. ग़ालिब विशेषांक (दिसंबर १९९७)
  2. देवेन्द्र सत्यार्थी पर केंद्रित (मार्च १९९९)
  3. रामवृक्ष बेनीपुरी पर केंद्रित (अगस्त १९९९)
  4. ग़ज़ल विशेषांक (मार्च २०००)
  5. केदारनाथ अग्रवाल पर केंद्रित (सितंबर २०००)
  6. महिला-लेखन पर विशेष (मई २००१)
  7. शैलेश मटियानी पर केंद्रित (अक्टूबर २००१)
  8. रामविलास शर्मा पर केंद्रित (मई २००२)
  9. देवेन्द्र सत्यार्थी पर केंद्रित (मई २००३)
  10. भगवती चरण वर्मा पर केंद्रित (अगस्त २००३)
  11. काशी विशेषांक (फरवरी २००६)
  12. बाल साहित्य पर विशेष (नवंबर २००६)
  13. महादेवी वर्मा जन्मशती अंक (मार्च २००७)
  14. कमलेश्वर पर विशेष (अप्रैल २००७)
  15. १८५७ के स्वतंत्रता संग्राम पर विशेषांक (मई २००७)
  16. हजारीप्रसाद द्विवेदी पर केंद्रित (अक्टूबर २००७)
  17. बाल साहित्य पर विशेष (नवंबर २००७)
  18. स्त्री विमर्श पर केंद्रित (मार्च २००८)
  19. शास्त्रीय संगीत पर केंद्रित (जुलाई २००८)
  20. स्वाधीनता आंदोलन के संदर्भ में (अगस्त २००८)
  21. दिनकर जन्मशती विशेषांक (अक्टूबर २००८)
  22. देवेन्द्र सत्यार्थी पर केंद्रित (दिसंबर २००८)
  23. विष्णु प्रभाकर पर केंद्रित (जुलाई २००९)
  24. बाल साहित्य पर विशेष (नवंबर २००९)
  25. गणतंत्र विशेषांक (जनवरी २०१०)
  26. त्रिलोचन विशेषांक (अप्रैल २०१०)
  27. उपेन्द्रनाथ अश्क पर केंद्रित (दिसंबर २०१०)

सन् २०११ के विशेषांक संपादित करें

  1. कवियों के कवि (शमशेर बहादुर सिंह पर केंद्रित) - जनवरी
  2. फ़ैज़ जन्मशती विशेषांक - फरवरी
  3. स्त्री-विमर्श - मार्च
  4. अज्ञेय 'अरे यायावर रहेगा याद' (अज्ञेय पर केंद्रित) - अप्रैल
  5. केदारनाथ अग्रवाल पर केंद्रित - मई
  6. नागार्जुन जन्मशती विशेषांक - जून
  7. उदात्त मानवता के मनीषी भगवतशरण उपाध्याय - जुलाई
  8. भुवनेश्वर पर केंद्रित - अगस्त
  9. असरारुल हक़ मजाज़ पर केंद्रित - अक्टूबर
  10. गोपाल सिंह नेपाली पर केंद्रित - नवंबर
  11. राधाकृष्ण एवं आरसी प्रसाद सिंह पर केंद्रित - दिसंबर

सन् २०१२ के विशेषांक संपादित करें

  1. श्रीलाल शुक्ल पर केंद्रित (फरवरी)
  2. मंटो पर केंद्रित (मई)
  3. विष्णु प्रभाकर पर केंद्रित (जून)
  4. रामविलास शर्मा पर केंद्रित (सितंबर)
  5. सिनेमा के सौ वर्ष (अक्टूबर)
  6. बाल साहित्य पर विशेष (नवंबर)

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें