आतिथ्य उद्योग (hospitality industry) अस्थायी-आवास, खाद्य एवं पेय सेवा, इवेंट मैनेजमेंट, एम्यूज़मेंट पार्क और परिवहन को समाहित करने वाले विभिन्न उद्योगों की एक विस्तृत श्रेणी है। इसमें विश्रामालय, भोजनालय और मधुशाला शामिल हैं। विश्रामालय उद्योग का इसके विस्तार और विकास के इतिहास में मुख्य भूमिका रखता है।

क्षेत्र संपादित करें

अंग्रेज़ी भाषा के तुल्य शब्द होस्पिटेलिटी इंडस्ट्री के अनुसार इसमें विश्रामालय और खाद्य सेवायें शामिल हैं।[1] हिन्दी शब्द आतिथ्य उद्योग भी मुख्यतः समानार्थी के रूप में ही काम में लिया जाता है लेकिन इसका विस्तृत अर्थ "एक घर से दूर घर" की संकल्पना के रूप में विकसित उद्योग से है।[2] सामान्यतः अलग-अलग भाषाओं में इस व्यवसाय के लिए प्रयुक्त शब्द भिन्न भिन्न हो सकते हैं जिसमें सबसे व्यापक रूप आतिथ्य अथवा होस्पिटेलिटी उद्योग ही है।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Hospitality industry". कैम्ब्रिज बिजनेस इंग्लिस डिक्शनरी (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 23 मई 2021.
  2. आतिथ्य प्रबन्धन, एनसीईआरटी, अभिगमन तिथि: 23 मई 2021