आत्माराम पुरस्कार भारत का एक प्रतिष्ठित सम्मान है, जो प्रसिद्ध वैज्ञानिक आत्माराम की स्मृति में दिया जाता है। यह पुरस्कार केन्द्रीय हिन्दी संस्थान द्वारा प्रदान किये जाने वाले प्रमुख पुरस्कारों में से एक है। यह पुरस्कार वैज्ञानिक एवं तकनीकी साहित्य तथा उपकरण विकास के क्षेत्र में व्यक्ति के उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। आत्माराम पुरस्कार 'मानव संसाधन विकास मंत्रालय', भारत सरकार के केंद्रीय हिंदी संस्थान द्वारा प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार के अंतर्गत सम्मानित व्यक्ति को एक लाख रुपये की राशि उसके सम्मान स्वरूप प्रदान की जाती है। यह पुरस्कार प्रतिवर्ष दो लोगों को प्रदान किया जाता है।[1]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "आत्माराम पुरस्कार". मूल से 11 जून 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 मई 2016.

इन्हें भी देखें संपादित करें

बाहरि कड़ियाँ संपादित करें