आदित्य चौधरी (अंग्रेज़ी: ''Aditya Chaudhary'', जन्म: 9 दिसम्बर, 1961) 'भारतकोश' और 'ब्रजडिस्कवरी' के संस्थापक एवं प्रधान सम्पादक हैं। उन्होंने वर्ष 2006 से भारतकोश का निर्माण कार्य प्रारम्भ किया। वर्ष 2008 में ब्रज क्षेत्र का समग्र ज्ञानकोश (इंसाइक्लोपीडिया) 'ब्रजडिस्कवरी' का ऑनलाइन प्रकाशन किया तथा वर्ष 2010 में भारत का समग्र ज्ञानकोश (एंसाइक्लोपीडिया) 'भारतकोश' की ऑनलाइन वेबसाइट शुरू की।[1]

आदित्य चौधरी

आदित्य चौधरी
जन्म 9 दिसम्बर 1961
वृंदावन, मथुरा, उत्तर प्रदेश
पेशा लेखक
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

संक्षिप्त परिचय संपादित करें

आदित्य चौधरी दूरदर्शन एवं अन्य चैनलों के अनेक प्रसिद्ध कार्यक्रमों और धारावाहिकों जैसे- कबीर, फटीचर, काल कोठरी (दूरदर्शन धारावाहिक), महायज्ञ (सोनी टी.वी. धारावाहिक), गुलाबड़ी (दूरदर्शन टेलीफ़िल्म) आदि के लेखक एवं रचनात्मक सलाहकार रहे हैं। वर्ष 2015 में चैतन्य महाप्रभु के वृन्दावन आगमन के पंचशती समारोह के अंतर्गत वृन्दावन शोध संस्थान के सौजन्य से 'चैतन्य हुआ वृन्दावन' नामक नाटक का निर्देशन किया। वे केन्द्रीय हिन्दी संस्थान, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार के इंटरनेट हिन्दी संबंधी तकनीकी सलाहकार हैं। उन्हें सितंबर, 2016 में हिंदी अकादमी, दिल्ली की ओर से हिंदी दिवस पर डिजिटल दुनिया में हिंदी भाषा व साहित्य के क्षेत्र में प्रसार व उत्कृष्ट कार्य के लिए ‘भाषा दूत’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें दसवें विश्व हिन्दी सम्मेलन में भारत के माननीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने 12 सितम्बर, 2015 को 'विश्व हिन्दी सम्मान' से सम्मानित किया। हाल ही में उन्होंने विदेश मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से अक्टूबर, 2016 को रूस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन, मॉस्को में भाग लिया।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "भूली-बिसरी कड़ियों का भारत -आदित्य चौधरी". मूल से 2 मार्च 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 मार्च 2017.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें