अन्तर्राष्ट्रीय आम महोत्सव, दिल्ली

(आम महोत्सव से अनुप्रेषित)

अन्तर्राष्ट्रीय आम महोत्सव, दिल्ली, भारत में आयोजित होने वाला एक वार्षिक द्विदिवसीय उत्सव होता है। इसमें आम की किस्मेंप्रदर्शित की जाती हैं, साथ ही आम से संबंधित लोग आते हैं, स्पर्धाएं आयोजित की जातीं हैं। इस महोत्सव का आयोजन १९८७ से आरंभ किया गया है।[1]

आम्र महोत्सव में लगभग ५०० से अधिक आम की किस्में दर्शाई जाती हैं।

२००६ के महोत्सव का उद्घाटन दिल्ली की मुख्य मंत्री श्रीमती शीला दीक्षित ने किया था। इसका आयोजन दिल्ली पर्यटन और यातायात विकास विभाग ने किया था। इसमें कृषि एवं संसाधित खाद्य पदार्थ निर्यात विकास प्राधिकरण, राष्ट्रीय हॉर्टिकल्चर बोर्ड तथा नई दिल्ली नगर पालिका परिषद ने भी सहयोग दिया था। विगत कई वर्षों की भांति इसका आयोजन दिल्ली के तालकटोरा उद्यान तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में ही किया गया था।[1][2][3]

अन्य महोत्सव संपादित करें

विश्व में अन्य कई स्थानों पर भी आम्र महोत्सव का आयोजन किया जाता है, जैसे मायामी, फ्लोरिडा, संयुक्त राज्य, दूसरा सेबू, फिलिपींस में और एक अन्य नेग्रिल, जमाएका में भी।[4][5][6]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Mango festival inaugurated". नई दिल्ली. द हिन्दू. 9 July 2006. मूल से 22 जून 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 जनवरी 2007. |date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  2. "Delhi Events". Delhi. lonely planet. मूल से 20 जनवरी 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 जनवरी 2007.
  3. [ttp://timesofindia.indiatimes.com/articleshow/1719377.cms "King of fruits: Mango"]. Times Internet Limited. 9 जुलाई 2006. अभिगमन तिथि 13 जनवरी 2007.
  4. "About Miami". मूल से 14 जुलाई 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 अप्रैल 2009.
  5. "Sun Star Cebu". मूल से 30 सितंबर 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 अप्रैल 2009.
  6. "Fourth Annual Delveland Mango Festival". मूल से 29 सितंबर 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 अप्रैल 2009.