आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बलात्कार और हत्या 2024

भारत के कोलकाता में बलात्कार और हत्या का मामला

आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बलात्कार और हत्या 2024 9 अगस्त 2024 को, कोलकाता के [[राधागोविन्द कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हुई एक घटना है जिसमें कॉलेज परिसर के सेमिनार हॉल में एक द्वितीय वर्ष के स्नातकोत्तर प्रशिक्षु (पीजीटी) डॉक्टर मृत पायी गयी।[1][2][3] बाद में पोस्टमार्टम से पुष्टि हुई कि उनके साथ बलात्कार किया गया था और उनकी हत्या कर दी गई थी।[4] इस घटना से काफी आक्रोश फैल गया है और देशव्यापी विरोध प्रदर्शन हुए हैं, जिसमें गहन जांच की मांग की गई है और साथ ही भारत में डॉक्टरों की सुरक्षा पर भी सवाल उठाए गए हैं।[5]

2024 आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बलात्कार और हत्या
चित्र:ProtestoverRGKar.jpg
रायपुर, बाँकुड़ा में न्याय के लिए प्रदर्शन करते लोग।
तिथि अगस्त 9, 2024 (2024-08-09)
स्थान आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, बेलगाछिया, कोलकाता, पश्चिम बंगाल, भारत
Also known as आर.जी. कर घटनाक्रम
कारण हत्या (बलात्कार और शोषण)
मृत्यु एक महिला परास्नातक डॉक्टर
अभियुक्त संजय रॉय

12 अगस्त 2024 को, फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) ने अस्पतालों में वैकल्पिक सेवाओं के राष्ट्रव्यापी निलंबन की घोषणा की। 13 अगस्त 2024 को, कलकत्ता उच्च न्यायालय ने अब तक की जांच पर असंतोष व्यक्त करते हुए राज्य पुलिस को मामले को केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने के लिए कहा।[6] उन्होंने यह भी आशंका जताई कि यदि राज्य पुलिस अपनी जांच जारी रखेगी तो सबूत नष्ट हो सकते हैं।[7]

15 अगस्त 2024 को, बड़ी भीड़ द्वारा अस्पताल में तोड़फोड़ की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर सामने आई, जिसमें कई लोगों का मानना था कि यह सबूत नष्ट करने के लिए अस्पताल और राज्य सरकार द्वारा [8] एक सुनियोजित कदम था।[9]

विरोध प्रदर्शन और हड़तालें

इस घटना को मीडिया द्वारा भारत में व्यापक रूप से कवर किया गया और जिससे पूरे देश में विशेष रूप से चिकित्सा समुदाय के भीतर ओर आक्रोश फैल गया, क्योंकि छात्र संघों और मृतक के सहकर्मियों ने न्याय और परिसर के भीतर बेहतर सुरक्षा उपायों की मांग की है।[10]

सन्दर्भ

  1. "What happened to Dr. Moumita Debnath at RG Kar Medical College?". Hindi Patrika (Hindi में). अभिगमन तिथि 2024-08-14.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  2. "Woman trainee doctor found dead in seminar hall of Kolkata hospital". India Today (अंग्रेज़ी में). 2024-08-09. अभिगमन तिथि 2024-08-14.
  3. "Body of female post-graduate trainee doctor found in prominent Kolkata hospital". PTI. Deccan Herald. मूल से 11 August 2024 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 August 2024.
  4. "कोलकाता रेप-मर्डर केस, मेडिकल कॉलेज में तोड़फोड़: 1000 लोग अंदर घुसे, फर्नीचर-मशीनें उठाकर फेंकी; CCTV तोड़े; पुलिस बोली- क्राइम सीन सुरक्षित". Dainik Bhaskar. 15 August 2024. अभिगमन तिथि 15 August 2024.
  5. "Woman trainee doctor found dead in seminar hall of Kolkata hospital". India Today (अंग्रेज़ी में). 2024-08-09. अभिगमन तिथि 2024-08-14.
  6. Singh, Ratna (2024-08-13). "RG Kar Medical College rape and murder case: Calcutta High Court orders CBI Probe". Bar and Bench - Indian Legal news (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2024-08-14.
  7. "Why Kolkata Doctor's Rape-Murder Case Went To CBI: Court's Tough Remarks".
  8. "R G Kar Hospital Incident : ममता बनर्जी द्वारा भेजे गए 'टीएमसी के गुंडों' ने अस्पताल में की तोड़फोड़, बीजेपी का बड़ा आरोप". Prabhat Khabar. 15 August 2024. अभिगमन तिथि 15 August 2024.
  9. "Kolkata Death Case: उपद्रवियों ने RG Kar मेडिकल कॉलेज में की तोड़फोड़, पुलिस पर किया पथराव, रेप-मर्डर पर भारी बवाल". Moneycontrol Hindi. 15 August 2024. अभिगमन तिथि 15 August 2024.
  10. "Kolkata doctor rape-murder case: All you need to know". Deccan Herald. 16 August 2024. मूल से 13 August 2024 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 August 2024.