आलोक मेहता एक भारतीय पत्रकार, टीवी प्रसारक और लेखक हैं। 2009 में, उन्हें भारत सरकार से पद्म श्री का नागरिक सम्मान मिला। [1] मेहता जी के काम ने हमेशा सामाजिक कल्याण के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया है।

Alok Mehta
पेशाJournalist and writer
राष्ट्रीयताIndian
विधाBooks, journalistic articles and reviews
उल्लेखनीय कामs"Naman Narmada – Obeisance to Narmada","Patrakarita ki Laxman rekha"," Bharat Me Patrakarita"."Safar Suhana Duniya Ka" , "Nami Chehre Yadgar Mulakaten"
खिताबPadam Shri
वेबसाइट
alokmehta.in

परिचय संपादित करें

7  सितम्बर 1952  को मध्यप्रदेश के उज्जैन के समीप धाराखेड़ी गाँव में जन्में आलोक मेहता का पत्रकारिता में सक्रिय रहने का यह पांचवाँ दशक है। नई दुनिया, हिंदुस्तान समाचार, साप्ताहिक हिंदुस्तान में कार्य करने के बाद वाॅइस ऑफ़ जर्मनी, कोलोन में रहे। भारत लौटकर दिनमान और नवभारत टाइम्स में राजनीतिक संवाददाता के रूप फिर नव भारत टाइम्स में संपादक, हिंदुस्तान दिल्ली, दैनिक भास्कर, आउटलुक साप्ताहिक, गवर्नेंस नाउ में संपादक, नई दुनिया, नेशनल दुनिया में प्रधान संपादक और कैरियर -360  पत्रिका में सलाहकार संपादक  रहे|  लगभग 30 वर्षों से पत्र-पत्रिकाओं में निरंतर स्तम्भ 'प्रसंगशः' का प्रकाशन | समय-समय पर इंग्लिश अखबारों में भी सामयिक विषयों पर लेख प्रकाशित | आई टी वी नेटवर्क इंडिया न्यूज़ और दैनिक आज समाज के सम्पादकीय निदेशक |

भारत सरकार के राष्ट्रीय एकता परिषद के सदस्य, एडिटर गिल्ड ऑफ़ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष व महासचिव, रेडियो तथा टीवी चैनलों पर नियमित कार्यक्रमों का प्रसारण किया। लगभग 40 देशों की यात्राएँ, अनेक प्रधानमंत्रियों, राष्ट्राध्यक्षों व नेताओं से भेंटवार्ताएँ कीं ।

प्रमुख पुस्तकों में "Naman Narmada- Obeisance to Narmada [2], Social Reforms In India , कलम के सेनापति [3], "पत्रकारिता की लक्ष्मण रेखा" (2000), [4] Indian Journalism Keeping it clean [5], सफर सुहाना दुनिया का [6], चिड़िया फिर नहीं चहकी (कहानी संग्रह), Bird did not Sing Yet Again (छोटी कहानियों का संग्रह), भारत के राष्ट्रपति (राजेंद्र प्रसाद से प्रतिभा पाटिल तक), नामी चेहरे यादगार मुलाकातें ( Interviews of Prominent personalities), तब और अब, [7] स्मृतियाँ ही स्मृतियाँ (TRAVELOGUES OF INDIA AND EUROPE), [8]चरित्र और चेहरे, आस्था का आँगन, सिंहासन का न्याय, आधुनिक भारत : परम्परा और भविष्य इनकी बहुचर्चित पुस्तकें हैं | उनके पुरस्कारों में पदम श्री, विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा डी.लिट, भारतेन्दु हरिश्चंद्र पुरस्कार, गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार, पत्रकारिता भूषण पुरस्कार, हल्दीघाटी सम्मान, राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार, राष्ट्रीय तुलसी पुरस्कार, इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार आदि शामिल हैं ।

कृतियाँ संपादित करें

  • Indian Journalism Keeping it clean
  • नामी चेहरों से यादगार मुलाकातें[9],
  • पत्रकारिता की लक्ष्मण रेखा[10],
  • भारत में पत्रकारिता
  • भारत के राष्ट्रपति[11],
  • आधुनिक भारत : परम्परा और भविष्य[12]
  • सफर सुहाना दुनिया का[13]
  • तब और अब[14]
  • चिड़िया फिर नहीं चहकी[15]
  • राइन के किनारे[16]
  • स्मृतियाँ ही स्मृतियाँ
  • एक अनूठा गाँधीवादी : विट्ठलभाई पटेल[17]
  • आस्था का आँगन[18],
  • सिंहासन का न्याय[19],
  • अफगानिस्तान:बदलते चेहरे[20]
  • नर्मदाशंकर [21]
  • चरित्र और चेहरे[22]
  • पावर प्रेस एंड पॉलिटिक्स
  • नमन नर्मदा[23]
  • बर्ड डिड नॉट सिंग अगेन(अंगेजी पुस्तकें)[24]
  • कलम के सेनापति [25]
  • शिक्षा की नव क्रांति का शंखनाद[26]
  • नर्मदा आए कहाँ से जाए कहाँ[27]
  • अंगारों पर हिम का धैर्य [28]

संपादन संपादित करें

नवभारत टाइम्स पटना, हिंदुस्तान. आउटलुक पत्रिका, नई दुनिया, दिनमान, दैनिक हिन्दुस्तान।[29]

सम्मान/पुरस्कार संपादित करें

पद्मश्री (भारत सरकार) से सम्मानित, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा भारतेन्दु हरिश्चन्द्र पुरस्कार, हिन्दी अकादमी का साहित्यकार-पत्रकार सम्मान-2006, दिल्ली हिन्दी अकादमी द्वारा श्रेष्ठ लेखन पुरस्कार-1999

सन्दर्भ संपादित करें

Website: alokmehta.in

  1. "Alok Mehta to return to Outlook Group as Chief Editor of Outlook Hindi - Exchange4media". Indian Advertising Media & Marketing News – exchange4media (अंग्रेज़ी में). मूल से 13 नवंबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-11-13.
  2. Publisher: Shubhi Publications
  3. SAMAYIK PRAKASHAN
  4. SAMAYIK PRAKASHAN
  5. Publisher : Rupa & CO.,
  6. SAMAYIK PRAKASHAN
  7. Publisher: Kitabghar Prakashan
  8. Publisher: Parag Prakashan
  9. नामी चेहरों से यादगार मुलाकातें, रचनाकार- आलोक मेहता, सामयिक प्रकाशन 3320-21, जटवारा, नेताजी सुभाष मार्ग, दरियागंज, नई दिल्ली-110002, दूसरा संस्करण - 2009, पृष्ठ -448, ISBN 81-7138-161-8
  10. पत्रकारिता की लक्ष्मण रेखा, रचनाकार- आलोक मेहता, सामयिक प्रकाशन 3320-21, जटवारा, नेताजी सुभाष मार्ग, दरियागंज, नई दिल्ली-110002, चौथा संस्करण - 2008, पृष्ठ -160, ISBN 81-7138-052-2
  11. भारत के राष्ट्रपति, रचनाकार- आलोक मेहता, सामयिक प्रकाशन 3320-21, जटवारा, नेताजी सुभाष मार्ग, दरियागंज, नई दिल्ली-110002, तीसरा संस्करण - 2011, पृष्ठ -544, ISBN 978-81-7138-213-2
  12. आधुनिक भारत : परम्परा और भविष्य, रचनाकार- आलोक मेहता, सामयिक प्रकाशन 3320-21, जटवारा, नेताजी सुभाष मार्ग, दरियागंज, नई दिल्ली-110002, दूसरा संस्करण- 2008, पृष्ठ -208, ISBN 81-7138-123-5
  13. सफर सुहाना दुनिया का, रचनाकार- आलोक मेहता, सामयिक प्रकाशन 3320-21, जटवारा, नेताजी सुभाष मार्ग, दरियागंज, नई दिल्ली-110002, दूसरा संस्करण - 2010, पृष्ठ -464, ISBN 81-7138-135-9
  14. तब और अब, रचनाकार- आलोक मेहता, किताबघर प्रकाशन 4855/24, अंसारी रोड, दरियागंज, नई दिल्ली-110002, संस्करण - 2007, पृष्ठ -440, ISBN 978- 81- 89859-45-9
  15. चिड़िया फिर नहीं चहकी, रचनाकार- आलोक मेहता, सामयिक प्रकाशन 3320-21, जटवारा, नेताजी सुभाष मार्ग, दरियागंज, नई दिल्ली-110002, तीसरा संस्करण - 2007, पृष्ठ -96, ISBN 81-7138-095-6
  16. राइन के किनारे, रचनाकार- आलोक मेहता, पराग प्रकाशन 3/114, कर्ण गली, विश्वास नगर, दिल्ली-110032, पृष्ठ -120
  17. एक अनूठा गाँधीवादी : विट्ठलभाई पटेल, रचनाकार- आलोक मेहता, सामयिक प्रकाशन 3320-21, जटवारा, नेताजी सुभाष मार्ग, दरियागंज, नई दिल्ली-110002, प्रथम संस्करण - 2009, पृष्ठ -208, ISBN 978-81-7138-196-8
  18. आस्था का आँगन, रचनाकार- आलोक मेहता, सामयिक प्रकाशन 3320-21, जटवारा, नेताजी सुभाष मार्ग, दरियागंज, नई दिल्ली-110002, दूसरा संस्करण - 2001, पृष्ठ -200, ISBN 81-7138-002-6
  19. सिंहासन का न्याय, रचनाकार- आलोक मेहता, सामयिक प्रकाशन 3320-21, जटवारा, नेताजी सुभाष मार्ग, दरियागंज, नई दिल्ली-110002, द्वितीय संस्करण - 2007, पृष्ठ -256, ISBN 81-7138-007-7
  20. अफगानिस्तान : बदलते चेहरे, रचनाकार- आलोक मेहता, इन्द्रप्रस्थ प्रकाशन, के-71, कृष्णा नगर, दिल्ली-110051, संस्करण - 2002, पृष्ठ -180, ISBN 81-7150048 X
  21. नर्मदाशंकर, रचनाकार- आलोक मेहता,पहला संस्करण - 1979, पृष्ठ -80
  22. चरित्र और चेहरे, रचनाकार- आलोक मेहता, सामयिक प्रकाशन 3320-21, जटवारा, नेताजी सुभाष मार्ग, दरियागंज, नई दिल्ली-110002, पहला संस्करण - 2013, पृष्ठ -320, ISBN 978-93-80458-59-5
  23. नमन नर्मदा, रचनाकार- आलोक मेहता,पहला संस्करण - 2018, पृष्ठ -114, ISBN 976-61-8904-57-6
  24. बर्ड डिड नॉट सिंग अगेन, रचनाकार- आलोक मेहता, पहला संस्करण - 2009, ISBN 978-81-908096-8-9
  25. कलम के सेनापति, रचनाकार- आलोक मेहता,पहला संस्करण - 2018, पृष्ठ -320, ISBN 978-81-7138-393-1
  26. शिक्षा की नव क्रांति का शंखनाद, रचनाकार- आलोक मेहता,पहला संस्करण - 2022, पृष्ठ -192, ISBN 978-81-936749-9-4
  27. नर्मदा आए कहाँ से जाए कहाँ, रचनाकार- आलोक मेहता, राष्ट्रीय पुस्तक न्यास,नेहरू भवन, 5 इंस्टीट्युशनल एरिया, फेज-2, वसंत कुंज नई दिल्ली-110070 भारत, पहला संस्करण - 2021, पृष्ठ -102, ISBN 978-81-237-9746-5
  28. अंगारों पर हिम का धैर्य, रचनाकार- आलोक मेहता,पहला संस्करण - 2021, पृष्ठ -330, ISBN 978-93-81491-83-6
  29. हिन्दी लेखक संदर्भिका, पृष्ठ-68, प्रकाशक- केन्द्रीय हिन्दी निदेशालय उच्चतर शिक्षा विभाग मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार, पश्चिमी खण्ड-7, रामकृष्णपुरम, नई दिल्ली-110066