आसिफ सईद खान खोसा

पाकिस्तान के 26 वें मुख्य न्यायाधीश

न्यायमूर्ति आसिफ सईद खान खोसा (उर्दू: آصف سعید خان کھوسہ, जन्म 21 दिसंबर 1954) पाकिस्तान के नए 26 वें मुख्य न्यायाधीश हैं। वे 21 दिसंबर, 2019 को सेवानिवृत्त होंगे। इस पद पर इन्होंने न्यायमूर्ति साकिब निसार का स्थान लिया।[3]

न्यायमूर्ति आसिफ सईद खान खोसा
آصف سعید خان کھوسہ

पाकिस्तान के 26 वें मुख्य न्यायाधीश
पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
18 जनवरी 2019
नियुक्त किया आरिफ अल्वी
पूर्वा धिकारी मियां साकिब निसार

जन्म 21 दिसम्बर 1954 (1954-12-21) (आयु 69)
डेरा गाजी खान, पश्चिम पंजाब, पाकिस्तान
राष्ट्रीयता पाकिस्तानी
संबंध नसीम हसन शाह (ससुर)
नसीर महमूद खोसा (भाई)
तारिक मसूद खोसा (भाई)[1]
शैक्षिक सम्बद्धता कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय
पंजाब विश्वविद्यालय
गवर्नमेंट कॉलेज, लाहौर[2]

खोसा पाकिस्तान के पूर्व मुख्य न्यायाधीश नसीम हसन शाह के दामाद और सेवानिवृत्त संघीय सचिव नासिर महमूद खोसा के भाई हैं। जज बनने से पहले वे पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन और लाहौर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के वकील थे। उन्हें 26 जुलाई 1979 को वकीलों और जजों के सबसे प्रतिष्ठित निकाय में से एक लिंकन इन, लंदन, ग्रेट ब्रिटेन के माननीय सोसायटी के बार में आमंत्रित किया गया था।

संदर्भ संपादित करें

  1. "Nasir Mahmood Khosa's name agreed upon for Punjab caretaker CM(पंजाब कार्यवाहक सीएम के लिए नासिर महमूद खोसा के नाम पर सहमति हुई)". www.geo.tv. मूल से 4 जनवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 जनवरी 2019.
  2. "Honourable Mr. Justice Asif Saeed Khan Khosa(न्यायमूर्ति आसिफ सईद खान खोसा)". पाकिस्तान का सर्वोच्च न्यायालय. मूल से 16 सितंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 जनवरी 2019.
  3. "Saqib Nisar takes oath as 25th chief justice of Pakistan Supreme Court (साकिब निसार ने पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट के 25 वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली)". दि गल्फ टुडे. 31 दिसंबर 2016. मूल से 3 जनवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 जनवरी 2019.

बाह्य लिंक संपादित करें