इण्डोनेशियाई रुपिया

इण्डोनेशिया की मुद्रा
(इंडोनेशियाई रुपिया से अनुप्रेषित)

रुपिया (Rp) इण्डोनेशिया की आधिकारिक मुद्रा है। इसका आईएसओ ४२१७ कोड IDR है तथा इसे बैंक इण्डोनेशिया द्वारा जारी किया जाता है। रुपिया एक शब्द भारतीय शब्द है जो कि संस्कृत भाषा के रूप्यकम् शब्द से लिया गया है। इण्डोनेशियाई लोग अनौपचारिक रूप से रुपिया के लिये "पेराक" शब्द का भी उपयोग करते हैं, जिसका अर्थ इण्डोनेशियाई भाषा में चांदी होता है। एक इण्डोनेशियाई रुपिया १०० सेन में विभाजित होता है, मगर महंगाई बढ़ने के कारण बैंक इण्डोनेशिया ने सारे सेन के नोट व सिक्के बंद कर दिये हैं।

इण्डोनेशियाई रुपिया
Rupiah
दिसम्बर 2016 में जारी किये गये नयी श्रेणी के नोट
ISO 4217
कोडIDR
मूल्यवर्ग
उप इकाई
 1/100सेन (अप्रयुक्त)a
प्रतीकRp
Banknotes
 प्राय: प्रयुक्तRp2,000, Rp5,000, Rp10,000, Rp20,000, Rp50,000, Rp100,000
 बहुत कम प्रयुक्तRp1000
Coins
 प्राय: प्रयुक्तRp100, Rp200, Rp500, Rp1,000
जनसांख्यिकी
प्रयोक्ता इण्डोनेशिया
जारीकर्ता
केन्द्रीय बैंकबैंक इण्डोनेशिया
 जालस्थलwww.bi.go.id
मुद्रकपेरुम पेरुरी
 जालस्थलwww.peruri.co.id
टकसालपेरुम पेरुरी
 जालस्थलwww.peruri.co.id
मूल्यांकन
मुद्रास्फीति3.30 %
 स्रोतबैंक इण्डोनेशिया
 तरीकासीपीआई
a) उप इकाई सेन अब प्रयोगात्मक रूप में उपयोग नहीं होता। लेकिन फिर भी वित्तीय आकड़ों तथा बैंक विवरण में सेन का उपयोग होता है। (उदा० Rp1.234,56 - इण्डोनेशियाई में अल्पविराम का उपयोग दशमलव के बाद के अंकों को अलग करने के लिये किया जाता है।)

वर्तमान वैध मुद्रा संपादित करें

वर्तमान में रुपिया में १०० से १००० तक के सिक्के (१ का सिक्का आधिकारिक रूप से तो प्रचलन में है किन्तु मूल्यहीन होने के कारण प्रचलन में नहीं है) तथा १००० से १,००,००० तक के नोट प्रचलन में हैं। जनवरी २०१८ के अनुसार US$1 के समतुल्य लगभग १३,४०० रुपिया है। इस प्रकार से सबसे बड़ा इण्डोनेशियाई नोट लगभग US$7.45 मूल्य का है।

सिक्कें संपादित करें

वर्तमान में १९९१ से २०१० के मध्य मुद्रित एल्युमिनियम, कांस्य तथा निकल के सिक्के प्रचलन में हैं। ये सिक्के ५०, १००, २००, ५००, तथा १००० रुपियों के हैं। १०० रुपिया से नीचे के सिक्के कम मूल्य के कारण धीरे धीरे बाज़ार से गायब हो गये हैं।[1]

इण्डोनेशियाई रुपिया के सिक्के[2]
चित्र मूल्य श्रेणी व्यास मोटाई वजन पदार्थ अग्र-भाग पश्च-भाग उपलब्धता
  Rp 50 1999 20 mm 2 mm 1.36 g एल्युमिनियम गरुण पंकासिला ओरिएल bird and coin value अत्यंत निम्न
  Rp 100 1999 23 mm 2 mm 1.79 g पाम काकातुआ पक्षी तथा सिक्के का मूल्य उच्च
  Rp 200 2003 25 mm 2.3 mm 2.38 g बाली मैना पक्षी तथा सिक्के का मूल्य
  Rp 500 1991 24 mm 1.8 mm 5.29 g एल्युमिनियम कांस्य चमेली flower and coin value निम्न
  1997 1.83 mm 5.34 g निम्न
  2003 27 mm 2.5 mm 3.1 g एल्युमिनियम उच्च
  Rp 1,000 1993 26 mm 2 mm 8.6 g द्विधातु, निकल तथा एल्युमिनियम कांस्य ताड़ वृक्ष तथा सिक्के का मूल्य अत्यंत निम्न
  2010 24.15 mm 1.6 mm 4.5 g निकल चढ़ाया हुआ इस्पात गरुण पंकासिला तथा सिक्के का मूल्य अंगक्लुंग तथा गेदुंग साते उच्च

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Bank to redenominate rupiah Archived 2010-08-07 at the वेबैक मशीन
  2. Instrumen Tunai। बैंक इण्डोनेशिया

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें