इंदिरा पोइंट (Indira Point) भारत के निकोबार द्वीपसमूह के बड़े निकोबार द्वीप पर स्थित एक गाँव है। यह भारत का दक्षिणतम बिन्दु भी है। यहाँ एक प्रकाशस्तम्भ स्थित है। प्रशासनिक रूप से यह लक्ष्मीनगर पंचायत के अधीन है।[1]

इंदिरा पोइंट
Indira Point
ग्राम
इंदिरा पोइंट का एक दृश्य
इंदिरा पोइंट का एक दृश्य
इंदिरा पोइंट is located in अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह
इंदिरा पोइंट
इंदिरा पोइंट
अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह में स्थिति
इंदिरा पोइंट is located in भारत
इंदिरा पोइंट
इंदिरा पोइंट
इंदिरा पोइंट (भारत)
निर्देशांक: 6°46′50″N 93°49′33″E / 6.780621°N 93.8258513°E / 6.780621; 93.8258513निर्देशांक: 6°46′50″N 93°49′33″E / 6.780621°N 93.8258513°E / 6.780621; 93.8258513
देश भारत
प्रान्तअण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह
तहसीलबड़ा निकोबार
ऊँचाई47 मी (154 फीट)
जनसंख्या (2011)
 • कुल27
भाषाएँ
 • प्रचलितनिकोबारी, हिन्दी
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30)
जनगणना कोड645188

इस ग्राम का नाम इंदिरा पॉइंट भारत की भूतपूर्व महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के ऊपर रखा गया है | पहले इस बिंदु का नाम पिग्मालायन बिंदु तहत पारसन का बिंदु था | लेकिन २१ फ़रवरी १९८४ में इसका नामकरण परिवर्तित कर दिया गया | लेकिन आधिकारिक नामकरण समारोह १० अक्टूबर १९८५ में किया गया |

यह बिन्दु पहले पिग्मेलियन पोइंट और पार्सन्स पोइंट के नाम से जाना जाता था। ३० अप्रैल १९७२ को यहाँ प्रकाशस्तम्भ का उद्घाटन हुआ।[2][3] १ दिसम्बर २००४ में हिन्द महासागर भूकम्प और सूनामी में यहाँ का भूगोल बदल गया और इंदिरा पोइंट की ऊँचाई ४.२५ मीटर कम हो गई।[4] इस सुनामी में यहाँ के अनेक निवासी लापता हो गए। इसके अलावा ४ वैज्ञानिक जो चर्मपृष्ठ कछुए पर अध्ययन कर रहे थे उनकी भी मृत्यु हो गयी थी।

इंदिरा पॉइंट लक्ष्मीनगर ग्राम पंचायत के अंतर्गत आता है।

जनसांख्यिकी

संपादित करें

यहाँ के कई निवासियों की मृत्यु २००४ के सुनामी में हो गयी थी। २०११ के जनगणना के अनुसार यहाँ केवल ४ परिवार ही निवास करते है।

इन्हें भी देखें

संपादित करें
  1. "Andaman and Nicobar Islands villages" (PDF). Land Records Information Systems Division, NIC. Archived from the original (PDF) on 4 मार्च 2016. Retrieved 2015-07-25.
  2. Indira Point Lighthouse Archived 2016-03-05 at the वेबैक मशीन, Directorate General of Lighthouses and Lightships, Ministry of Shipping.
  3. "Indira Point Lighthouse: 4.25 m of subsidence in the 26 Dec 2004 earthquake". Archived from the original on 4 अप्रैल 2016. Retrieved 2 अप्रैल 2016.
  4. Joyce A. Quinn; Susan L. Woodward (31 January 2015). Earth's Landscape: An Encyclopedia of the World's Geographic Features. ABC-CLIO. pp. 34–. ISBN 978-1-61069-446-9. Archived from the original on 30 अप्रैल 2016. Retrieved 2 अप्रैल 2016.