इण्डिक आइऍमई लाइट संपादित करें

इण्डिक आइएमई लाईट इण्डिक आइऍमई [1]का एक संशोधित इंस्टालर है। यह विशेषकर विंडोज़ ७[2] के लिये बनाया गया है। हालाँकि यह विंडोज़ ऍक्सपी[3] पर भी चलता है, परन्तु ऍक्सपी के लिये यह इण्डिक ऍक्सपी प्लस में पहले से शामिल है। विंडोज़ ७ वाले इण्डिक आइऍमई में कुछ बग होने से लोग ऍक्सपी वाला पुराना संस्करण ही प्रयोग करते हैं, लेकिन उसमें कीबोर्ड कंट्रोल पैनल में जाकर मैनुअली जोड़ना पड़ता है। इण्डिक आइऍमई लाइट में मुख्य सुविधा यही है, कि इसमें कीबोर्ड इंस्टालेशन के दौरान स्वतः जोड़ लिया जाता है। इस इंस्टालर में सभी फालतू फाइलें हटाकर केवल काम की फाइलें रखी गयी हैं, ताकि आकार छोटा रहे। इसके अतिरिक्त भाषा हॉटकी[4] Alt+Shift से बदलकर Ctrl+Shift कर दी गयी है, क्योंकि यह संयोजन बेहतर होता है।

इंस्टालेशन संपादित करें

इंस्टालेशन[5] के लिये सैटअप फाइल डबल क्लिक करें तथा इंस्टाल बटन क्लिक करें। कीबोर्ड जोड़ने की सूचना आयेगी, OK क्लिक कर दें। इंस्टालेशन पूरी होने पर Ctrl+Shift दबायें। डैस्कटॉ[6] के दायें कोने में नीचे इण्डिक आइऍमई का टूलबार आ जायेगा।

इण्डिक आइऍमई लाइट ई-पण्डित लैब्स (श्रीश बेंजवाल शर्मा) द्वारा विकसित किया गया है।

सुविधायें संपादित करें

  • कीबोर्ड इंस्टालेशन के दौरान स्वतः जोड़ लिया जाता है।
  • छोटा आकार, फालतू फाइलें हटा दी गयी हैं।
  • एक क्लिक द्वारा सरल इंस्टालेशन।
  • भाषा बदलने हेतु बेहतर हॉटकी Ctrl+Shift

ज्ञात मुद्दे संपादित करें

  • विंडोज़ विस्टा[7], ७ में हालाँकि कीबोर्ड जुड़ जाता है, तथा कार्य भी करता है। लेकिन यदि आप कंट्रोल पैनल में भाषा सम्बन्धी विकल्प में जाकर देखें तो वहाँ कीबोर्डों की सूची में यह दिखेगा नहीं। इसलिए यदि कभी आपको इनपुट भाषाओं से इसे हटाना चाहें (बिना अनइंस्टाल किये) तो पहले वहाँ मैनुअली इसे Add कर अप्लाइ करें फिर Remove कर दें।
  • विंडोज़ ऍक्सपी में कीबोर्ड जुड़ तो जाता है परन्तु कभी-कभी सक्रिय नहीं हो पाता। इसलिए कंट्रोल पैनल[8] में भाषा सम्बन्धी विकल्प में जायें वहाँ आपको यह कीबोर्डों की सूची में जुड़ा दिखायी देगा, Apply बटन दबायें, यह सक्रिय हो जायेगा।

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें

  1. Webdunia. "Live Hindi News India, Breaking News, ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, समाचार, Samachar, Bollywood, Cricket, Religion, Astrology in हिंदी". Webdunia. मूल से 4 मार्च 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2020-04-25.
  2. "Genius Of Computer". Genius Of Computer (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2020-04-25.[मृत कड़ियाँ]
  3. "Computer Notes in Hindi". computerhindinotes.com. मूल से 26 जुलाई 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2020-04-25.
  4. "Disabled World - Disability News and Information". Disabled World (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2020-04-25.
  5. "GyanApp". gyanapp.in (अंग्रेज़ी में). मूल से 27 अगस्त 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2020-04-25.
  6. "Computer Hope's free computer help". www.computerhope.com (अंग्रेज़ी में). मूल से 25 फ़रवरी 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2020-04-25.
  7. "Hindi News: हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Live Breaking News | Patrika". Patrika News (hindi में). मूल से 10 जनवरी 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2020-04-25.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  8. "हिंदी सहायता - आपकी सहायता, हमारी ख़ुशी!". हिंदी सहायता (अंग्रेज़ी में). मूल से 3 जनवरी 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2020-04-25.