इण्डोनेशियाई रुपिया
रुपिया (Rp) इण्डोनेशिया की आधिकारिक मुद्रा है। इसका आईएसओ ४२१७ कोड IDR है तथा इसे बैंक इण्डोनेशिया द्वारा जारी किया जाता है। रुपिया एक शब्द भारतीय शब्द है जो कि संस्कृत भाषा के रूप्यकम् शब्द से लिया गया है। इण्डोनेशियाई लोग अनौपचारिक रूप से रुपिया के लिये "पेराक" शब्द का भी उपयोग करते हैं, जिसका अर्थ इण्डोनेशियाई भाषा में चांदी होता है। एक इण्डोनेशियाई रुपिया १०० सेन में विभाजित होता है, मगर महंगाई बढ़ने के कारण बैंक इण्डोनेशिया ने सारे सेन के नोट व सिक्के बंद कर दिये हैं।
इण्डोनेशियाई रुपिया | |
---|---|
Rupiah | |
![]() दिसम्बर 2016 में जारी किये गये नयी श्रेणी के नोट | |
ISO 4217 | |
कोड | IDR |
मूल्यवर्ग | |
उप इकाई | |
1/100 | सेन (अप्रयुक्त)a |
प्रतीक | Rp |
Banknotes | |
प्राय: प्रयुक्त | Rp2,000, Rp5,000, Rp10,000, Rp20,000, Rp50,000, Rp100,000 |
बहुत कम प्रयुक्त | Rp1000 |
Coins | |
प्राय: प्रयुक्त | Rp100, Rp200, Rp500, Rp1,000 |
जनसांख्यिकी | |
प्रयोक्ता | ![]() |
जारीकर्ता | |
केन्द्रीय बैंक | बैंक इण्डोनेशिया |
जालस्थल | www |
मुद्रक | पेरुम पेरुरी |
जालस्थल | www |
टकसाल | पेरुम पेरुरी |
जालस्थल | www |
मूल्यांकन | |
मुद्रास्फीति | 3.30 % |
स्रोत | बैंक इण्डोनेशिया |
तरीका | सीपीआई |
a) उप इकाई सेन अब प्रयोगात्मक रूप में उपयोग नहीं होता। लेकिन फिर भी वित्तीय आकड़ों तथा बैंक विवरण में सेन का उपयोग होता है। (उदा० Rp1.234,56 - इण्डोनेशियाई में अल्पविराम का उपयोग दशमलव के बाद के अंकों को अलग करने के लिये किया जाता है।) |
वर्तमान वैध मुद्रासंपादित करें
वर्तमान में रुपिया में १०० से १००० तक के सिक्के (१ का सिक्का आधिकारिक रूप से तो प्रचलन में है किन्तु मूल्यहीन होने के कारण प्रचलन में नहीं है) तथा १००० से १,००,००० तक के नोट प्रचलन में हैं। जनवरी २०१८ के अनुसार US$1 के समतुल्य लगभग १३,४०० रुपिया है। इस प्रकार से सबसे बड़ा इण्डोनेशियाई नोट लगभग US$7.45 मूल्य का है।
सिक्केंसंपादित करें
वर्तमान में १९९१ से २०१० के मध्य मुद्रित एल्युमिनियम, कांस्य तथा निकल के सिक्के प्रचलन में हैं। ये सिक्के ५०, १००, २००, ५००, तथा १००० रुपियों के हैं। १०० रुपिया से नीचे के सिक्के कम मूल्य के कारण धीरे धीरे बाज़ार से गायब हो गये हैं।[1]
इण्डोनेशियाई रुपिया के सिक्के[2] | |||||||||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
चित्र | मूल्य | श्रेणी | व्यास | मोटाई | वजन | पदार्थ | अग्र-भाग | पश्च-भाग | उपलब्धता |
Rp 50 | 1999 | 20 mm | 2 mm | 1.36 g | एल्युमिनियम | गरुण पंकासिला | ओरिएल bird and coin value | अत्यंत निम्न | |
Rp 100 | 1999 | 23 mm | 2 mm | 1.79 g | पाम काकातुआ पक्षी तथा सिक्के का मूल्य | उच्च | |||
Rp 200 | 2003 | 25 mm | 2.3 mm | 2.38 g | बाली मैना पक्षी तथा सिक्के का मूल्य | ||||
Rp 500 | 1991 | 24 mm | 1.8 mm | 5.29 g | एल्युमिनियम कांस्य | चमेली flower and coin value | निम्न | ||
1997 | 1.83 mm | 5.34 g | निम्न | ||||||
2003 | 27 mm | 2.5 mm | 3.1 g | एल्युमिनियम | उच्च | ||||
Rp 1,000 | 1993 | 26 mm | 2 mm | 8.6 g | द्विधातु, निकल तथा एल्युमिनियम कांस्य | ताड़ वृक्ष तथा सिक्के का मूल्य | अत्यंत निम्न | ||
2010 | 24.15 mm | 1.6 mm | 4.5 g | निकल चढ़ाया हुआ इस्पात | गरुण पंकासिला तथा सिक्के का मूल्य | अंगक्लुंग तथा गेदुंग साते | उच्च |
सन्दर्भसंपादित करें
- ↑ Bank to redenominate rupiah लुआ त्रुटि Module:Webarchive में पंक्ति 239 पर: bad argument #2 to 'format' (number expected, got string)।
- ↑ Instrumen Tunai। बैंक इण्डोनेशिया
बाहरी कड़ियाँसंपादित करें
Money of Indonesia से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है। |
Money of Indonesia से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है। |
- अन्य मुद्राओं से रुपिया की दैनिक विनिमय दर (Bank Indonesia rates)
- ऐतेहासिक तथा वर्तमान इण्डोनेशियाई नोट (अंग्रेजी) (जर्मन)