पेटा :- पशु के साथ नैतिक व्यवहार के पक्षधर लोगो का एक पशु अधिकार संगठन है। इसका मुख्यालय यूएसए के वर्जिनिया के नार्फोल्क में स्थित है। इंग्रिड न्यूकिर्क इसके अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष है। यह एक गैर - लाभकारी संस्था है , जिसमें कर्मचारियों की कुल संख्या 389 है। पूरे विश्व में लगभग 50 लाख लोग इसके सदस्य है। यह विश्व में सबसे बड़ा पशु अधिकार समूह है। इसका नारा है " पशु हमारे खाने ,प्रयोग करने ,मनोरंजन करने और किसी भी प्रकार का दुरूपयोग करने के लिय नहीं है " मार्च 1980 में इंग्रिड न्युर्किक और उनके साथी पशु अधिकार कार्यकर्ता एलेक्स पचेको  द्वारा स्थापित पेटा की ओर पहली बार 1981 में लोगो का ध्यान आकर्षित हुआ जब इस संगठन ने सिल्वर स्प्रिंग बंदरो के मामले को लेकर आवाज उठायी। यह पशु अधिकार संगठन ( Animal Right Organization ) है , जो पशुओ के साथ होने वाले किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार या दुरूपयोग जैसे भोजन ,मनोरंजन या अनुसंधान के विषय पर रोक लगाने के लिए कार्यरत है। पेटा सरकारी संस्थाओ एवं एजेंसियों के साथ मिलकर पशुओ के कल्याण के लिए निर्धारित किय गए कानून का उल्लंघन करने के विरुद्ध कार्यवाही करता है और लोगो को शाकाहारी जीवन शैली अपनाने हेतु प्रेरित करता है। यह पशु अनुसंधान प्रयोगशालाओ ,खेतो ,बूचड़खाना ,सर्कस आदि में अपने जांचकर्ताओं को भेजता है और उन्हें पशुओ के प्रति उनके व्यवहार में परिवर्तन लाने को कहता है।