इब्राहीम

यहूदी जाति के पितामह और इस्लाम धर्म के महान पैग़म्बर

इब्राहीम(लगभग 2000 ई.पू.) ईश्वर (परमपिता परमेश्वर) के आदेश से मेसोपोटेमिया के ऊपर तथा हारान नामक शहरों को छोड़कर कनान और मिस्र चले गए। बाइबिल में अब्राहम का जो वृत्तांत मिलता है (उत्पत्ति ग्रंथ, अध्याय 11-25), उसकी रचना लगभग 1000 ई.पू. में अनेक परंपराओं के आधार पर हुई थी। इसमें संस्कृति और रीति-रिवाजों का जो वर्णन है वह हम्मुराबी (लि. 1728-1686 ई.पू.) से बहुत कुछ मिलता-जुलता है। इब्रानो तथा हम्मुराबी के बहुत से कानून एक जैसे हैं। आधुनिक खुदाई द्वारा हम्मुराबी का अच्छा परिचय प्राप्त हुआ है।

इब्राहीम
Rembrandt Abraham Serving the Three Angels.jpg
Abraham Serving the Three Angels by Rembrandt
Information
जीवनसाथीसारा
हाजिरा (concubine)
केतुरा
पुत्रइस्माइल
इस्हाक़
Zimran
Jokshan
Medan
Midian
इस्हाक़
शुऐब
रिश्तेदारहारून (brother)
Nahor (brother)
Lot (nephew)
Lot's wife (niece)
Birth nameAbram
Birth placeUr Kaśdim
Death placeहेब्रोन
Resting PlaceCave of Machpelah
Resting Place Coordinates31°31′29″N 35°06′39″E / 31.524744°N 35.110726°E / 31.524744; 35.110726
Influencedइब्राहीमी धर्म

सारी बाइबिल में अब्रहाम का महत्व स्वीकृत है-

  • ये एक ईश्वर के दिखाए गए मार्ग पर चलते थे। बाइबिल के अनुसार ईश्वर ने उनको कानान देश दिलाने की प्रतिज्ञा की थी। इनके साथ ईश्वर का जो व्याख्यान हुआ था, हजरत मूसा और ईसा इब्राहम के सबसे महान्‌ वंशजों में से हैं।
  • ईश्वर के आदेश पर ये अपने एकमात्र पुत्र (जिनको हज़रत इब्राहीम ने इश्वर के आदेश पर अरब के मक्का में छोड़ा था हज़रत इस्माइल की कुर्बानी करने के लिए तैयार थे। वस्तुत: अब्राहम उन समस्त लोगों के आध्यात्मिक पिता माने जाते हैं, जो एक ईश्वर पर आस्था रखते हैं।

इस्लाम धर्म मेंसंपादित करें

इस्लाम धर्म के ग्रन्थ क़ुरआन के अनुसार, हज़रत इब्राहीम एक बहुत बड़े पैगम्बर हैं ।[1] कुरआन में इब्राहिम (सूरा) के नाम से एक अध्याय (सूरा) भी है।[2]

 
इब्राहिम मस्जिद

इन्हें भी देखेंसंपादित करें

सन्दर्भसंपादित करें

  1. "हज से पहले काबा में होती थी कई ईश्वरों की पूजा". मूल से 19 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 अगस्त 2018.
  2. "हज़रत इब्राहीम अलैहि सलाम". मूल से पुरालेखित 8 अगस्त 2020. अभिगमन तिथि 19 अगस्त 2020. Cite journal requires |journal= (मदद)सीएस1 रखरखाव: BOT: original-url status unknown (link)

संदर्भ ग्रंथसंपादित करें

  • एच.एच. राउली : रीसेंट डिस्कवरी ऐंड दि पैट्रिआर्कल एज, बुलेटिन ऑव दि जान राइलेनोल्स लाइब्रेरी, सितंबर, 1949;
  • ई. दोर्मे : अब्राहम दा लि केदर दि ला हिस्तोएर