इमरती देवी

भारतीय राजनीतिज्ञ

इमरती देवी एक भारतीय राजनीतिज्ञ एवं भारतीय जनता पार्टी की सदस्य हैं। वे डबरा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक हैं एवं 2018 से 2020 तक मध्य प्रदेश की कमल नाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुकी है।[2][3]

इमरती देवी

पद बहाल
2008–2020
पूर्वा धिकारी नरोत्तम मिश्रा
उत्तरा धिकारी सुरेश राजे
चुनाव-क्षेत्र डबरा

जन्म 14 अप्रैल 1975 (1975-04-14) (आयु 49)
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी (2020 से)
अन्य राजनीतिक
संबद्धताऐं
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
जीवन संगी पूरन सिंह सुमन
निवास डबरा, ग्वालियर
शैक्षिक सम्बद्धता हाईस्कूल [1]
पेशा राजनीतिज्ञ

राजनीतिक कैरियर संपादित करें

वह बन गई विधायक 2008 में. वर्तमान में 2018 के चुनावों में विधायक बन कॉग्रेस सरकार में मंत्री बनी। 2019 के गणतंत्र दिवस पर भाषण न पढ़ पाने के कारण सुर्खियों में रही। मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार की मंत्री इमरती देवी ने गणतंत्र दिवस पर अपना भाषण नहीं पढ़ पाईं। बाद में उन्होंने पास खड़े जिला कलेक्टर को बुलाया और उनसे अपना भाषण पढ़वाया। उनका वीडियो वायरल होने से हुई किरकिरी के बाद मामले में उनकी सफाई सामने आई है। उन्होंने भाषण नहीं पढ़ पाने के पीछे अपना बीमार होना कारण बताया है। 

महिला एवं बाल कल्याण मंत्री इमरती देवी मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में आयोजित समारोह में हिस्सा लेने पहुंची थी। वह जैसे ही पोडियम पर अपना भाषण पढ़ने पहुंची, वह पढ़ने में अटकने लगीं। उनके लिए असहज स्थिति पैदा होने पर उन्होंने कलक्टर को अपना भाषण पढ़ने का इशारा किया। 

मामले में किरकिरी होने के बाद उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि वह पिछले दो दिनों से बीमार थी। ऐसा उनके डॉक्टर से भी पूछा जा सकता है। उन्होंने कहा कि सब ठीक है। जिलाधिकारी ने उनके भाषण को अच्छी तरह से और पूरा पढ़ा।   

राजनीतिक विचारों संपादित करें

वह भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा का समर्थन करते हैं।

व्यक्तिगत जीवन संपादित करें

वह विवाहित है और उनके पति का नाम पूरणसिंह है।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "विधायक प्रोफ़ाइल" (PDF). मध्यप्रदेश विधानसभा. मूल (PDF) से 15 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 May 2018.
  2. "मध्यप्रदेश: डबरा सीट पर ज्योतिरादित्य सिंधिया की कट्टर समर्थक मंत्री इमरती देवी चुनाव हारीं". एनडीटीवी खबर. अभिगमन तिथि 2020-11-27.
  3. "मध्य प्रदेशः इमरती देवी ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया, उपचुनाव में अपने समधी से हार गई थीं". आज तक. अभिगमन तिथि 2020-11-27.

यह भी देखें संपादित करें