इमरान मसूद (जन्म 21 अप्रैल 1971) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वह वर्तमान में सहारनपुर से लोकसभा सदस्य हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश विधान सभा में सहारनपुर नगर परिषद के अध्यक्ष और सहारनपुर जिले के मुज़फ़्फ़राबाद (अब बेहट) से विधायक के रूप में कार्य किया है।

Imran Masood

पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
4 June 2024
पूर्वा धिकारी हाजी फजलुर्रहमान
चुनाव-क्षेत्र सहारनपुर

पद बहाल
13 मई 2007 – 9 मार्च 2012
पूर्वा धिकारी जगदीश सिंह राना
उत्तरा धिकारी महावीर सिंह राना
चुनाव-क्षेत्र मुजफ्फराबाद

जन्म 21 अप्रैल 1971 (1971-04-21) (आयु 53)
गंगोह, उत्तर प्रदेश, भारत
राजनीतिक दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस[1]
अन्य राजनीतिक
संबद्धताऐं
समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी[2]
जीवन संगी साइमा मसूद
संबंध रशीद मसूद
बच्चे 5 बेटियां
निवास सहारनपुर,उत्तर प्रदेश

वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष थे। वे उत्तर प्रदेश कांग्रेस में सलाहकार परिषद के सदस्य भी रहे। उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के राष्ट्रीय सचिव के रूप में कार्य किया।

राजनीतिक करियर

संपादित करें

इमरान मसूद को 2014 के भारतीय आम चुनाव के लिए सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी से टिकट दिया गया था। इस चुनाव में उन्हें भाजपा के उम्मीदवार राघव लखनपाल ने हरा दिया था .

उन्होंने 2017 में यूपी का विधानसभा चुनाव लड़ा और हार गए

2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में इमरान मसूद ने नकुड़ सीट से चुनाव लड़ा था। वह बीजेपी के धर्म सिंह सैनी से हार गए.

7 अक्टूबर 2023 को इमरान मसूद फिर से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गए। बाद में उन्हें 2024 के भारतीय आम चुनाव के लिए सहारनपुर से पार्टी का उम्मीदवार नामित किया गया। इमरान मसूद ने पूर्व सांसद राघव लखनपाल और बसपा उम्मीदवार को हराकर सांसद बने. इस चुनाव में मसूद ने बीजेपी के राघव लखनपाल को 5.25% वोटों के अंतर से हराया.

पदों पर रहे

संपादित करें
  • अध्यक्ष - नगर पालिका परिषद, सहारनपुर (2006-2007)
  • विधायक - उत्तर प्रदेश विधान सभा (2007-2012)
  • सदस्य - उत्तर प्रदेश विधान सभा की विशेषाधिकार समिति (2008-2009)
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष (2019-2020)
  • उत्तर प्रदेश कांग्रेस में सलाहकार परिषद सदस्य (2020-2021)
  • अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के राष्ट्रीय सचिव और दिल्ली के सचिव (2021-2022)
  • संसद सदस्य (सहारनपुर) (2024-वर्तमान)

चुनाव लड़े

संपादित करें
Year Election Type Constituency Result Vote percentage Opposition Candidate Opposition Party Opposition vote percentage Ref
2006 Chairman Nagar Palika Parishad, Saharanpur जीत 43.60% Harish Malik BJP 40.60% [3]
2007 MLA Muzaffarabad जीत 28.14% Jagdish Singh Rana SP 25.77% [4]
2012 MLA Nakur हार 36.71% Dharam Singh Saini BSP 38.59% [5]
2014 MP Saharanpur हार 34.15% Raghav Lakhanpal BJP 39.60% [6]
2017 MLA Nakur हार 35.51% Dharam Singh Saini BJP 37.11% [7]
2019 MP Saharanpur हार 16.81% Haji Fazlur Rehman BSP 41.74% [8]
2024 MP Saharanpur जीत 44.6% Raghav Lakhanpal BJP 39.3% [9]
  1. Financialexpress (7 अक्टूबर 2023). "Lok Sabha Elections 2024: Imran Masood returns to Congress after SP, BSP stint, party says 'ghar wapsi'" (अंग्रेज़ी में). मूल से 29 सितम्बर 2024 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 सितम्बर 2024.
  2. The Economic Times (29 अगस्त 2023). "BSP expels former MLA Imran Masood for alleged anti-party activities". मूल से 29 सितम्बर 2024 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 सितम्बर 2024.
  3. "Vuabai9 - game nổ hũ, quay hũ uy tín nhất 2022 - VB9". मूल से 8 दिसंबर 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 अक्टूबर 2024.
  4. "Vuabai9 - game nổ hũ, quay hũ uy tín nhất 2022 - VB9". मूल से 8 दिसंबर 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 अक्टूबर 2024.
  5. "Vuabai9 - game nổ hũ, quay hũ uy tín nhất 2022 - VB9".[मृत कड़ियाँ]
  6. "Vuabai9 - game nổ hũ, quay hũ uy tín nhất 2022 - VB9". मूल से 8 दिसंबर 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 अक्टूबर 2024.
  7. "Election Commission of India". मूल से 10 जून 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 दिसंबर 2017.
  8. "General Election 2019 - Election Commission of India". मूल से 25 मई 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 मई 2019.
  9. "Saharanpur Election Result 2024 LIVE Updates Highlights: Lok Sabha Winner, Loser, Leading, Trailing, MP, Margin". News18 (अंग्रेज़ी में). 4 जून 2024. अभिगमन तिथि 5 जून 2024.

साँचा:18th Lok Sabha members from Uttar Pradesh