इलोकानो (Ilocano) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश में बोली जाने वाली ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा परिवार की मलय-पोलेनीशियाई शाखा की एक भाषा है। यह उत्तरी फ़िलिपीन्ज़ के लूज़ोन द्वीप के एक विस्तृत भाग में बोली जाती है। सन् २०१५ में इसे फ़िलिपीन्ज़ के ९१ लाख लोग मातृभाषा के रूप में बोलते थे, जिसके आधार पर यह फ़िलिपीन्ज़ की तीसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। २०१२ में इलोकोस क्षेत्र के ला युनियोन प्रान्त ने इसे आधिकारिक प्रान्तीय भाषा देने का विधेयक पारित करा। यह उस देश की पहली स्थानीय भाषा है जिसे ऐसा दर्जा प्राप्त हुआ है।[1] इसका तगालोग भाषा से गहरा सम्बन्ध है जो अंग्रेज़ी के साथ-साथ फ़िलिपीन्ज़ की राष्ट्रभाषा होने का दर्जा रखती है।

इलोकानो
Iloko / Ilokano
बोली जाती है Flag of फ़िलीपीन्स फ़िलीपीन्स
कुल बोलने वाले 91 लाख (2015 जनगणना में)
भाषा परिवार ऑस्ट्रोनीशियाई
लेखन प्रणाली रोमन
इलोकानो ब्रेल
बायबयिन (ऐतिहासिक)
भाषा कूट
ISO 639-1 None
ISO 639-2 ilo
ISO 639-3 ilo

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Elias, Jun (19 September 2012). "Iloko La Union's official language". Philippine Star. मूल से 14 दिसंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 September 2012.