इल्या रेपिन या इल्या येफिमोविच रेपिन (5 अगस्त 1844 - 29 सितंबर 1930) एक यूक्रेन के रूसी चित्रकार थे।[1] रूस में 19वीं शताब्दी के सबसे प्रसिद्ध कलाकारों में से एक हैं। बर्ज हॉलर्स ऑन द वोल्गा (1873), रिलीजियस प्रोसेशन इन कुर्स्क प्रोविन्स (1880-1883), इवान द टैरिबल एंज हिंज़ सन इवान (1885) तथा रिप्लाई ऑफ़ द ज़ैपोरिज़ियन कोस्सैक्स (1880-1891) उनके प्रमुख कार्यों में से हैं। उन्हें अपने समय के प्रमुख रूसी साहित्यिक और कलात्मक शख्सियतों के बनाए गए आकर्षक चित्रों के लिए भी जाना जाता है। इन चित्रों में मिखाइल ग्लिंका, मॉडेस्ट मुसॉर्स्की, पावेल ट्रेटीकोव आदि शामिल हैं। इनमें लियो टॉलस्टॉय का चित्र विशेष रूप से शामिल है जिनके साथ उनकी लंबी दोस्ती थी।

इल्या रेपिन

आत्म-चित्र (1887), त्रेत्याकोव गैलरी, मॉस्को
जन्म इल्या येफिमोविच रेपिन
5 अगस्त
शुग्वेव, खारकोव गवर्नरेट, रूसी साम्राज्य
(वर्तमान में चुहुइव, खारतिव ओब्लास्त, यूक्रेन)
मौत 1930
कुआक्कला, विपुरी प्रोविन्स, फिनलैंड
(वर्तमान में रेपिनो, लेलिंग्रड ओब्लास्ट, रूस)
राष्ट्रीयता रूसी
शिक्षा 1893
प्रसिद्धि का कारण पेंटिंग
पुरस्कार इंपीरियल एकेडेमी ऑफ़ आर्ट्स (1871)
रिलीजन ऑफ़ ऑनर (1901)

आरंभिक जीवन संपादित करें

रेपिन का जन्म रूसी साम्राज्य के खार्कोव गवर्नरेट में शुग्वेव में हुआ था। उनके पिता रूसी सेना में उहलान रेजिमेंट में थे।[2]

रेपिन ने सोलह साल की उम्र से चित्रकारी करना शुरू किया। वे सेंट पीटर्सबर्ग में पहले प्रयास में इंपीरियल एकेडमी ऑफ़ फ़ाइन आर्ट्स में प्रवेश नहीं पा सके। रेपिन 1863 में शहर चले गए। उन्होंने 1869 और 1871 में अपना पहला पुरस्कार जीता। 1872 में उन्होंने सेंट पीटर्सबर्ग के कला अकादमी में अपने चित्र प्रस्तुत किए। ग्रैंड ड्यूक अलेक्जेंडर अलेक्जेंड्रोविच ने उन्हें बड़े पैमाने पर पेंटिंग द बार्ज हॉलर्स ऑफ द वोल्गा के लिए सम्मानित किया। उन्होंने पेरिस और नॉर्मंडी में दो साल बिताए। वहाँ उन्होंने पहली प्रभाववादी प्रदर्शनियाँ देखीं और पेंटिंग की कुछ तकनीकें भी सीखीं।[3]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "इल्या येफिमोविच रेपिन | बायोग्राफ़ी, आर्ट, & फैक्ट्स". ब्रितानिका एनसाइक्लोपीडिया (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 31 दिसंबर 2020. यूक्रेन में जन्मे रूसी चित्रकार
  2. ग्रिगोरी, स्टरनिन (2011). इल्या रेपिन. पार्कस्टोन प्रेस. पृ॰ 14. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-1-78042-733-1.
  3. पोम्मेरिऊ, क्लाउडे, संपा॰ (2021). Ilya Repin- Peindre l'âme Russe. पेरिस: ब्यूक्स आर्ट्स एडिशंस. पृ॰ 15.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें