इस्लामाबाद

पाकिस्तान का राजधानी शहर

इस्लामाबाद पाकिस्तान की राजधानी है। भारत विभाजन के पश्चात पाकिस्तान को एक राजधानी नगर की आवश्यकता थी। ना तो लाहौर और न ही कराची जैसे नगर इस हेतु सही पाए गए अंतः एक नए नगर की स्थापना का निर्णय लिया गया जो पूरी तरह से नियोजित हो। इस कार्य हेतु फ़्रांसीसी नगर नियोजक तथा वास्तुकार ली कार्बूजियर की सेवा ली गई। इन्हीं महोदय ने भारत में चंडीगढ़ की स्थापना की योजना बनाई थी। इस कारण ये दोनों नगर देखने में एक जैसे लगते हैं।[1]

इस्लामाबाद
اسلام آباد
Islamabad
राजधानी
ऊपर से दक्षिणावर्त: फैज़ल मस्जिद, सेरेना होटल, संदद भवन, पाकिस्तान स्मारक, इस्लामावाद का रात्री दृश्य और प्रधानमन्त्री सचिवालय
ऊपर से दक्षिणावर्त: फैज़ल मस्जिद, सेरेना होटल, संदद भवन, पाकिस्तान स्मारक, इस्लामावाद का रात्री दृश्य और प्रधानमन्त्री सचिवालय
इस्लामाबाद का झंडा
ध्वज
उपनाम: हरित नगर
देश पाकिस्तान
क्षेत्रइस्लामाबाद राजधानी क्षेत्र इस्लामाबाद राजधानी क्षेत्र
निर्माणदशक १९६०
शासन
 • शासी निकायराजधानी विकास प्राधिकरण (सीडीए)
 • मुख्य आयुक्तफाजील असग़र
 • अध्यक्ष सीडीएइम्तियाज़ इनायत इलाही
क्षेत्रफल
 • राजधानी120.00 किमी2 (46.33 वर्गमील)
 • महानगर233.00 किमी2 (89.96 वर्गमील)
 • निर्धारित क्षेत्र3626.00 किमी2 (1,400.01 वर्गमील)
 • ग्रामीण क्षेत्र466.00 किमी2 (179.92 वर्गमील)
अधिकतम ऊँचाई1604 मी (5263 फीट)
निम्नतम ऊँचाई457 मी (1,499 फीट)
जनसंख्या (2009)
 • राजधानी1,740,000 (2,009 est.), 805,000 (1,998 की जनगणना)
 • घनत्व880 किमी2 (2,300 वर्गमील)
समय मण्डलPST (यूटीसी+5)
पिन कोड44000
दूरभाष कोड051
वेबसाइटwww.islamabad.gov.pk
इस्लामाबाद की फैज़ल मस्जिद

२००९ के अनुमान अनुसार इस नगर की जनसंख्या ६,७३,७६६ है।

इतिहाससंपादित करें

1958 तक कराची पाकिस्तान की राजधानी रहा। कराची की बहुत तेज़ी से बढ़ती जनसंख्या और अर्थशास्त्र के कारण राजधानी को किसी दूसरे नगर में स्थानांतरित करने कि सोची गई। 1958 में तत्कालीन राष्ट्रपति अयूब ख़ान ने रावलपिंडी के पास इस स्थान का चयन किया और यहां इस नगर के निर्माण करने का आदेश दिया। अस्थाई तौर पर राजधानी को रावलपिंडी स्थानांतरित किया गया और 1960 में इस्लामाबाद में विकास कार्य आरम्भ हुआ। 1968 में राजधानी को इस्लामाबाद स्थानांतरित कर दिया गया।

भूगोलसंपादित करें

इस्लामाबाद में इस्लामाबाद राजधानी क्षेत्र में मार्गलह हिल्स के पैर में पोठवार पठार के किनारे पर स्थित है। इसकी ऊंचाई 507 मीटर (1663 फीट) है। यह बहुत रावलपिंडी के करीब है।

भाषासंपादित करें

इस्लामाबाद की ७०% जनसंख्या पंजाबी बोलती है। उर्दू, पश्तो, सिन्धी और अंग्रेजी इत्यादि भी यहाँ बोली जाती है।

पार्कसंपादित करें

इसलामाबाद पार्कों का नगर है। कुछ मुख्य पार्क हैं: शकरपड़ीआं, दामन कोह, फ़ातमा जिनाह पार्क, जाने पशाने पार्क है।

चित्र दीर्घासंपादित करें

सन्दर्भसंपादित करें

  1. "संग्रहीत प्रति". मूल से 23 अक्तूबर 2004 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 जुलाई 2010.

बाहरी कड़ियाँसंपादित करें