इस्लामी अतिवाद या चरमपन्थी इस्लाम से आशय इस्लाम धर्म के अनुयायियों के चरमपन्थी मजहबी विचारों और व्यवाहार से है। ये शब्द विवादास्पद हैं और इनकी परिभाषा अलग-अलग तरह से की गयी है। उदाहरण के लिये यह विश्वास कि इस्लाम के अलावा अन्य सभी सम्प्रदाय और मत निष्फल हैं और इस्लाम की अपेक्षा निम्नस्तरीय हैं, एक अतिवादी सोच है। इतना ही नहीं, इस्लाम के उन उपपन्थों को भी अधम माना जाता है जो इस बात को नहीं मानते कि अन्य धर्म निम्नस्तरीय या अधम हैं। [1]

इस्लामी अतिवाद की कुछ राजनीतिक परिभाषाएँ भी दी गयीं हैं जिनमें युनाइटेड किंगडम की सरकार द्वारा मान्य परिभाषा भी है। युनाइटेड किंगडम की सरकार उन सारे विचारों को 'इस्लामी अतिवाद' कहती है जो 'लोकतंत्र, विधि के शासन, व्यक्तिगत स्वतंत्रता, तथा विभिन्न धर्मों के बीच आपसी सौहार्द तथा सहनशीलता की भावना' का विरोध करते हैं।[2] इसी तरह सन २०१९ में अमेरिका के 'शान्ति संस्थान' ने एक महत्वपूर्ण रिपोर्ट जारी किया जिसमें अतिवाद पर एक समान समझ विकसित करने की बात कही गयी है।[3]

इस्लामी अतिवाद, इस्लामी कट्टरवाद और इस्लामवाद से अलग है। इस्लामी कट्टरवाद से आशय उस आन्दोलन से है जो यह कहता है कि मुस्लिम बहुसंख्यक देश इस्लामी राज्य के मूलभूत सिद्धान्तों का पालन शुरू कर दें। इस्लामवाद, राजनीतिक इस्लाम का एक रूप है। विशेषज्ञ इस्लामी कट्टरवाद और इस्लामवाद दोनों को इस्लामी अतिवाद का एक रूप मानते हैं। प्रायः इस्लामी आतंकवादियों तथा इस्लामी जिहादियों द्वारा की गयी हिंसात्मक कार्रवाइयाँ इस्लामी अतिवाद के उदाहरण के रूप में दी जातीं हैं, किन्तु इस्लामी अतिवाद सभी हिंसात्मक कार्यों का मूल कारण नहीं है।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Cook, David (2015). Understanding Jihad. University of California Press. पृ॰ 103. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9780520287327.
  2. Casciani, Dominic (10 June 2014). "How do you define Islamist extremism?". BBC News. मूल से 8 March 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 January 2016.
  3. "Preventing Extremism in Fragile States: A New Approach, Final Report of the Task Force on Extremism in Fragile States". February 2019. मूल से 5 August 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 August 2022.

इन्हें भी देखें संपादित करें