रूसी कवि, निबन्धकार और अन्वेषक ईगर सीद, (Игорь Сид / Igor Sid) वास्तविक नाम ईगर सीदअरेन्का (Игорь Олегович Сидоренко / Igor Olegovich Sidorenko) का जन्म 1963 में सोवियत क्रीमियाई प्रदेश में हुआ था। रूस में वे अनेक अन्तरराष्ट्रीय सांस्कृतिक और वैज्ञानिक परियोजनाओं के संयोजक के रूप में भी प्रसिद्ध हैं। द्‍निप्रापित्रोव्स्क विश्वविद्यालय से जीवविज्ञान में एम०ए० करने के बाद एक जीव-वैज्ञानिक के रूप में उन्होंने अण्टार्कटिक प्रदेश की यात्राओं के अलावा हिन्द महासागर में फैले द्वीपों और अफ़्रीका के अनेक देशों में सम्पन्न हुए कई वैज्ञानिक अभियानों में हिस्सा लिया।

Writer and scientist Igor Sid at Russian PEN Center, 11.11.2013.
Writer and scientist Igor Sid at Russian PEN Center, 11.11.2013.

जीवन और साहित्य    संपादित करें

ईगर सीद की कविताएँ रूस में और रूस के बाहर अन्य देशों में प्रकाशित होने वाले रूसी कविता के प्रमुख संकलनों में शामिल हैं। सन 2012 में ईगर सीद का कविता सँग्रह ’कपटी क्रीमियाई’ (कवारनी क्रीमत्सि) रूस के साहित्यिक ’नॉन कनफ़र्मिज़्म’ पुरस्कार की अन्तिम सूची में शामिल था। अब तक इनकी कविताओं के अनुवाद हिन्दी और अँग्रेज़ी भाषाओं के अलावा अरमेनियाई, मलाया, नीदरलैण्डी, रुमानियाई, उक्रअईनी और फ़्रांसीसी भाषाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। इनके निबन्धों के अनुवाद जर्मन भाषा की ’तागेससाईतुँग’ (Tageszeitung) और जापानी भाषा की ’गेन्दाई सीसो’ (Gendai Shiso) जैसी प्रमुख पत्रिकाओं में छपे हैं।

विडियो-कविता संपादित करें

इसके अलावा ईगर सीद विडियो-कविता के क्षेत्र में बेहद सक्रिय हैं। इनके विडियो कविता-पाठ को सिडनी में 2010 में हुए आस्ट्रेलियाई ’एण्टीपोड’ (Antipodes) साहित्य महोत्सव और 2013 में रूस के नवासिबीर्स्क नगर में सम्पन्न अन्तरराष्ट्रीय मीडिया-कविता महोत्सव ’एक्सपीरियंसिस’ (Experiences) यानी ’अनुभव’ में पुरस्कार मिल चुके हैं।  

वैज्ञानिक गतिविधियाँ संपादित करें

1995 में ईगर सीद ने ’जीओपोएटिक्स’ (Geopoetics) नामक एक नई वैज्ञानिक अवधारणा प्रस्तुत की थी और उसके सिद्धान्त पेश किए थे। 1996, 2009 और 2018 में वे  ’जीओपोएटिक्स’ पर रूस में हुए तीन अन्तरराष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलनों के आयोजक और मेज़बान रहे। इसके अलावा वे रूसी यात्रा सिद्धान्त के विकास में भी प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। ईगर सीद पशु दृष्टान्त संग्रह के अन्वेषण में भी सक्रिय हैं और विभिन्न युगों में विभिन्न संस्कृतियों में पाए जाने वाले वास्तविक जीव-जन्तुओं और काल्पनिक जीव-जन्तुओं की छवियों का अध्ययन भी कर रहे हैं। हर वर्ष वे मास्को में ’टोटेम कास्टिंग’ (गणचिह्नों का चयन) का आयोजन करते हैं, जिसमें विभिन्न देशों के बुद्धिजीवी मतसंग्रह के  माध्यम से अपने -अपने देशों और प्रदेशों के नए राष्ट्रीय प्रतीकात्मक प्राणियों का चयन करते हैं

सन्दर्भ संपादित करें

1. ’रूस का नया साहित्यिक नक़्शा’ नामक वेबसाइट पर --  http://www.litkarta.ru/ukraine/crimea/persons/sid-i/

2. अफ़्रीकाना डॉट रु की वेबसाइट पर --  https://web.archive.org/web/20090419080609/http://www.africana.ru/Sid/

3. रूस की विज्ञान अकादमी के अन्तर्गत सक्रिय दर्शन संस्थान द्वारा आयोजित तीसरा अन्तरराष्ट्रीय भू नीतिशास्त्र सम्मेलन -- https://iphras.ru/geopoethica_2018.htm

4. हिन्दी में कविता कोश नामक वेबसाइट पर -- http://kavitakosh.org/kk/ईगर_सीद

5. आस्ट्रेलियाई ’एण्टीपोड’ (Antipodes) साहित्य महोत्सव 2010 में विडियो कविता पाठ -- https://www.youtube.com/watch?v=Wn6wdfaX3GE

6. रूस के नवासिबीर्स्क नगर में 2013 में सम्पन्न अन्तरराष्ट्रीय मीडिया-कविता महोत्सव ’एक्सपीरियंसिस’ (Experiences) -- https://www.youtube.com/watch?v=s1ujDgBc09U