ईसान या फाक ईसान (थाई: ภาคอีสาน) थाईलैण्ड का पूर्वोत्तरी भाग है। इसका नाम संस्कृतपालि के ऐशान शब्द से उत्पन्न हुआ है, जिसका अर्थ "पूर्वोत्तर" होता है। थाईलैण्ड में देश को एक छह-क्षेत्रीय विभाजन में देखा जाना सबसे अधिक प्रचलित है और उस विधि के अनुसार यह देश का सबसे बड़ा क्षेत्र है। इसका अधिकांश भाग खोरात पठार पर स्थित है। उत्तर और पूर्व में मीकांग नदी इसे लाओस देश से अलग करती है जबकि दक्षिण में यह कम्बोडिया के साथ सीमावर्ती है। पश्चिम में फेत्चबून पहाड़ियाँ इसे उत्तरी और मध्य थाईलैण्ड से अलग करती है।[1]

ईसान (लाल रंग में) थाईलैण्ड का पूर्वोत्तरी भाग है
ईसान क्षेत्र का भौतिक मानचित्र

प्रान्त संपादित करें

थाईलैण्ड की प्रान्त व्यवस्था में इस क्षेत्र में यह प्रान्त आते हैं:

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें