उड़ता पंजाब

हिन्दी भाषा में प्रदर्शित चलवित्र

उड़ता पंजाब एक भारतीय हिन्दी थ्रिलर ड्रामा फ़िल्म है, जिसका निर्देशन अभिषेक चौबे ने किया है। इसमें मुख्य किरदार में शाहिद कपूर, दिलजीत दोसांझ, करीना कपूर और आलिया भट्ट हैं। फ़िल्म 17 जून 2016 को रिलीज़ होगी।[4] यह फ़िल्म पंजाब में युवा आबादी द्वारा नशीली दवाओं के दुरुपयोग और उससे जुड़े विभिन्न षड्यंत्रों के आसपास घूमती है। अनुराग कश्यप के प्रोडक्शन हाउस फैंटम फिल्म्स के सहयोग से, शोभा कपूर और एकता कपूर के द्वारा उनके बैनर बालाजी मोशन पिक्चर्स ने इसका निर्माण किया है। इसमें मुख्य किरदार में शाहिद कपूर, दिलजीत दोसांझ, करीना कपूर और आलिया भट्ट हैं।

उड़ता पंजाब

फ़िल्म का पोस्टर
निर्देशक अभिषेक चौबे
लेखक सुदीप शर्मा
पटकथा सुदीप शर्मा
अभिषेक चौबे
कहानी सुदीप शर्मा
अभिषेक चौबे
निर्माता शोभा कपूर

एकता कपूर
अनुराग कश्यप
विक्रमादित्य मोटवानी
अमन गिल
विकास बहल
समीर नय्यर
अभिनेता शाहिद कपूर
करीना कपूर
आलीया भट्ट
दिलजीत दोसांझ
छायाकार राजीव रवि
संपादक मेघना सेन
संगीतकार गाने:
अमित त्रिवेदी
पार्श्व संगीत:
बेनेडिक्ट टेलर
नारेन चंदावारेकर
निर्माण
कंपनियां
वितरक बालाजी मोशन पिक्चर्ज
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 17 जून 2016 (2016-06-17)
लम्बाई
149 मिनट
देश भारत
भाषायें हिन्दी
पंजाबी
लागत 40 crore[1][2]
कुल कारोबार 98.26 crore[3]

4 जून 2016 को, केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने फिल्म के रिलीज़ पर रोक लगाने की मांग की, जिसमें कहा गया कि फिल्म में पेश किए गए विषय सामान्य दर्शकों के लिए बहुत अश्लील थे। परिणामस्वरूप, निर्माता को फिल्म में कुल 89 कटौती करने के निर्देश दिए गए। हालांकि, 13 जून 2016 को, बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस रोक को ठुकरा दिया और फिल्म की राष्ट्रीय रिलीज़ के लिए अनुमति दी, यद्यपि पटकथा में एक कटौती के साथ। इस फिल्म को 17 जून 2016 को दुनिया भर में रिलीज़ किया गया था। ₹ 400 मिलियन (यूएस $ 6.2 मिलियन) के बजट पर बनायीं गयी फ़िल्म, उड़ता पंजाब ने लगभग 997 मिलियन (यूएस $ 15 मिलियन) दुनिया भर में कमाई की। 62 वें फिल्मफेयर अवॉर्ड में, फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (आलिया भट्ट), सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता (दिलजीत दोसांझ) और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (शाहिद कपूर) के लिए क्रिटिक्स अवॉर्ड सहित चार पुरस्कार जीते।

कलाकार संपादित करें

संगीत संपादित करें

सभी अमित त्रिवेदी द्वारा संगीतबद्ध।

गीतों की सूची
क्र॰शीर्षकगीतकारगायकअवधि
1."चिट्टा वे"शैलेबब्बू हाबी, शाहिद माल्या, भानु प्रताप4:48
2."डा डा डस्से"अमित त्रिवेदीकनिका कपूर, बब्बू हाबी4:01
3."इक कुड़ी"शिव कुमार बटालवीशाहिद माल्या4:35
4."उड्ड दा पंजाब"वरुण ग्रोवरविशाल दादलानी, अमित त्रिवेदी4:35
5."हस्स नच ले"शैलेशाहिद माल्या4:30
6."वदिया"शैलेअमित त्रिवेदी4:29
7."इक कुड़ी (रीप्राइज़्ड वर्ज़न)"शिव कुमार बटालवीदिलजीत दोसांझ2:44
कुल अवधि:26:29

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Udta Punjab's biz prospects dim". Business Standard. मूल से 17 जुलाई 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि June 9, 2016.
  2. "Will Udta Punjab 'fly high' at the box office?". DNA. मूल से 17 जून 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 Jun 2016.
  3. Hungama, Bollywood. "Special Features: Box Office: Worldwide Collections and Day wise breakup of Udta Punjab - Box Office, Bollywood Hungama". Bollywood Hungama. मूल से 31 जुलाई 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 June 2016.
  4. "देखिए, शाहिद-करीना की 'उड़ता पंजाब' का पहला मोशन पोस्टर". दैनिक जागरण. मूल से 15 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 अप्रैल 2016.