उतरन
उतरन भारतीय हिन्दी धारावाहिक है, जिसका प्रसारण कलर्स पर 1 दिसम्बर 2008 से 16 जनवरी 2015 तक हुआ। इसका निर्माण कल्याण गुहा और रूपाली गुहा ने किया है। इसका निर्देशन केतन दुबे ने किया है। इसमें मुख्य किरदार में टीना दत्त, रश्मि देशाई, नंदीश संधू और रोहित खुराना हैं।
उतरन | |
---|---|
शैली | नाटक, प्रेम |
लेखक |
अजय असीम अरोड़ा कुमार अभिषेक |
निर्देशक | केतन दुबे |
सितारे |
टीना दत्त रश्मि देशाई नंदीश संधू रोहित खुराना |
निर्माण का देश | भारत |
मूल भाषा(एं) | हिन्दी |
सत्र संख्या | 01 |
प्रकरणों की संख्या | 1549[1] |
निर्माण | |
निर्माता |
कल्याण गुहा रूपाली गुहा |
स्थल | मुंबई |
प्रसारण | |
मूल चैनल | कलर्स |
मूल प्रसारण | 1 दिसम्बर 2008 | – 16 जनवरी 2015
बाह्य सूत्र | |
आधिकारिक जालस्थल |
सारांश संपादित करें
यह कहानी दो दोस्तों की है जो भिन्न भिन्न पृष्ठभूमि के होते हैं। तपस्या एक बहुत अमीर जोगी ठाकुर की बेटी होती है और इच्छा एक नौकरानी की बेटी होती है। दोनों को ही वीर नामक एक लड़के से प्यार हो जाता है। वह दोनों ही एक दूसरे के दुश्मन हो जाते हैं, जब तपस्या की शादी वीर से हो जाती है, जबकि वीर इच्छा से प्यार करता है। लेकिन वह फिर से दोस्त हो जाते हैं और इच्छा की मृत्यु हो जाती है। इसके बाद यह कहानी उनके बच्चों पर आधारित हो जाती है।
कलाकार संपादित करें
- टीना दत्ता - इच्छा वीर सिंह बुंदेला
- रश्मि देसाई - तपस्या ठाकुर
- नंदीश संधू - वीर सिंह बुंदेला
- रोहित खुराना - वंश सिंह बुंदेला
- आयुब खान - जोगी ठाकुर
- प्रगति मेहरा - दिव्या जोगी ठाकुर
- प्रतिमा काजमी - सुमित्रा देवी
- वैशाली ठक्कर - दामिनी रागेंद्र भारती
- शमीम शेख - बलदेव सिंह बुंदेला
- अखिल मिश्रा - उमेद सिंह बुंदेला
- बीना बैनर्जी - गुणवंती उमेद सिंह बुंदेला
सन्दर्भ संपादित करें
- ↑ "Uttaran episodes". Uttaran. 14 November 2014. मूल से 19 जनवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 November 2014.