उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव, २०१२
उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव, २०१२ भारत के उत्तराखण्ड राज्य में वर्ष २०१२ में हुआ तीसरा विधानसभा चुनाव है। इससे पूर्व उत्तराखण्ड में वर्ष २००२ और २००७ में विधानसभा चुनाव हुए थे। २०१२ के विधानसभा चुनाव ३० जनवरी २०१२ को एक चरण वाले चुनाव में सम्पन्न हुए थे। २०१२ विधानसभा चुनाव उत्तराखण्ड की ७० विधानसभा सीटों पर ७८८ प्रत्याशियों द्वारा लड़े गए थे।[1] इस विधानसभा चुनाव के लिए उत्तराखण्ड में कुल ९,८०६ मतदान केन्द्र बनाए गए थे।[2] मतदान का समय प्रातः आठ बजे से लेकर सायं पाँच बजे तक का था और इस दौरान राज्य में कुल ६३ लाख ७८ हज़ार २९२ लोगों ने मतदान किया जो कुल मतदाताओं की संख्या का लगभग ६७% था।[3]
![]() | |||||||||||||||||||||||||||||||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| |||||||||||||||||||||||||||||||
७० विधानसभा सीटें बहुमत के लिए चाहिए ३६ | |||||||||||||||||||||||||||||||
मतदान % | ६७.२२% | ||||||||||||||||||||||||||||||
| |||||||||||||||||||||||||||||||
|
चुनावी परिदृश्यसंपादित करें
उत्तराखण्ड की ७० सदस्यीय विधानसभा सीटों में से १३ अनुसूचित जाति और २ सीटें अनुसूचित जनजाति के प्रत्याशियों के लिए आरक्षित हैं। राज्य के प्रमुख राजनीतिक दल निम्नलिखित हैं (कोष्ठक में पिछले विधानसभा चुनाव में जीती गई सीटें): भारतीय जनता पार्टी (३५ सीटें), भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस (२१ सीटें), बहुजन समाज पार्टी (८ सीटें) और उत्तराखण्ड क्रान्ति दल (३ सीटें)।[4]
मौसम विभाग द्वारा मतदान तिथि घोषित किए जाने के बाद इस बात की आशंका थी कि राज्य के खराब मौसम के कारण मतदान तिथि को आगे बढ़ाया जा सकता है लेकिन मतदान वाले दिन कुल मिलाकर मौसम सही रहा। इस चुनाव के परिणाम अन्य चार राज्यों के परिणामों के साथ ही ६ मार्च २०१२ को घोषित किए गये।[5]
चुनाव परिणामसंपादित करें
उत्तराखण्ड विधानसभा चुनावों के परिणाम ६ मार्च २०१२ को घोषित किए गए। चुनाव परिणाम इस प्रकार रहा[6]:
क्रमांक | दल | सीटें लड़ीं | सीटें जीतीं | मत % | लड़ी गयी सीटों में मत % |
सदन में नेता |
---|---|---|---|---|---|---|
१ | भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस (काँग्रेस) | ७० | ३२ | ३३.७९ | ३३.७९ | विजय बहुगुणा |
३ | बहुजन समाज पार्टी (बसपा) | ७० | ०३ | १२.१९ | १२.१९ | हरि दास |
४ | उत्तराखण्ड क्रान्ति दल (पी) (उक्रांद (पी)) | ४४ | ०१ | १.९३ | ३.१८ | प्रीतम सिंह पँवार |
५ | निर्दलीय | - | ०३ | १२.३४ | १२.३४ | - |
२ | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) | ७० | ३१ | ३३.१३ | ३३.१३ | अजय भट्ट |
कुल | - | ७० | - | - |
विधानसभा में महत्वपूर्ण पदधारकसंपादित करें
- अध्यक्ष : गोविन्द सिंह कुंजवाल
- उपाध्यक्ष : अनुसूया प्रसाद मैखुरी
- नेता सदन: विजय बहुगुणा
- नेता विपक्ष : अजय भट्ट
- मुख्य सचिव : देवी प्रसाद गैरोला[7]
क्षेत्रवार परिणामसंपादित करें
स्रोत:[8]
वर्षवार रुझानसंपादित करें
![]() मत प्रतिशत |
![]() सीट संख्या |
भारतीय जनता पार्टी भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस बहुजन समाज पार्टी उत्तराखण्ड क्रान्ति दल
इन्हें भी देखेंसंपादित करें
सन्दर्भसंपादित करें
- ↑ पंजाब और उत्तराखण्ड में आज मतदान वॅब दुनिया
- ↑ उत्तराखण्ड की ७० विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू Archived 2014-03-02 at the Wayback Machine ख़ास ख़बर
- ↑ उत्तराखण्ड में मतदान खत्म, ७०% वोटिंग Archived 2012-01-31 at the Wayback Machine ज़ी न्यूज़
- ↑ Partywise Results Uttarakhand State Assembly Elections 2007 Archived 2017-01-08 at the Wayback Machine (अंग्रेज़ी)
- ↑ Uttarakhand Assembly election 2012 - schedule details Archived 2012-01-31 at the Wayback Machine वन इण्डिया न्यूज़ (अंग्रेज़ी)
- ↑ Election Commission of India Archived 2012-02-23 at the Wayback Machine (अंग्रेज़ी)
- ↑ "Uttarakhand Legislative Assembly". मूल से 9 अप्रैल 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 जनवरी 2017.
- ↑ Statistical Report On General Election, 2012 To The Legislative Assembly Of Uttarakhand, भारत निर्वाचन आयोग. (Report). Retrieved 2 मार्च 2014. Archived 2014-02-22 at the Wayback Machine