उत्तर प्रदेश में इस्लाम

भारत में इस्लाम

2011 की जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश में इस्लाम धर्म को मानने वालों की संख्या 3,84,83,967 है जो कि कुल जनसंख्या के 19.3% हुए। इस प्रकार यह भारत के किसी भी राज्य में सबसे बड़ा धार्मिक अल्पसंख्यक समूह है। उत्तर प्रदेश के मुसलमानों को हिन्दुस्तानी मुसलमान भी कहा जाता है।[1] उत्तर प्रदेश के मुस्लिम सांस्कृतिक और ऐतिहासिक कारकों के आधार पर एक अलग पहचान की भावना रखते हैं। इसमें इस्लाम धर्म, मध्ययुगीन फ़ारस प्रभावित सांस्कृतिक परंपरा और उर्दू भाषा शामिल है।

उत्तर प्रदेश में ईद अल-फ़ितर

कई जिलों में मुसलामानों की संख्या काफी बड़ी है जिसमें शामिल हैं, मुरादाबाद जिला, (50.8%) रामपुर जिला, (50.6%) बिजनौर जिला, (43.0%) सहारनपुर जिला, (42.0%) मुजफ्फरनगर जिला, (41.3%) अमरोहा जिला, (40.8%) बलरामपुर जिला, (37.5%) बरेली जिला, (34.5%) मेरठ जिला, (34.4%) और बहराइच जिला (33.5%)।

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें