उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग ३७

राजमार्ग

उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग ३७ (SH 37 जिसे नैनीताल मार्ग भी कहते हैं) उत्तर प्रदेश का एक राज्य राजमार्ग है। यह बरेली को किच्छा से जोड़ता है बारास्ता बहेरी[1]

Indian State Highway 37
37

राज्य राजमार्ग 37
मार्ग की जानकारी
लंबाई: 64 कि॰मी॰ (40 मील)
प्रमुख जंक्शन
दक्षिण अन्त: बरेली
उत्तर अन्त: किच्छा (उत्तराखण्ड) के निकट
स्थान
राज्य:उत्तर प्रदेश: 64 कि॰मी॰ (40 मील)
मुख्य गंतव्य:बरेली, बहेरी (उत्तर प्रदेश में) (किच्छा, अल्मोड़ा, बागेश्वर उत्तराखण्ड में)[1][2]


इतिहास संपादित करें

उत्तराखण्ड राज्य के गठन से पूर्व यह मार्ग नैनीताल तक हुआ करता था और १३७ कि.मी की लम्बाई तय करता था। यह बारास्ता हल्द्वानी, काठगोदाम होकर जाता था एवं बरेली - अलमोड़ा - बागेश्वर मार्ग का भाग था।

मार्ग संपादित करें

उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग संख्या ३७ या नैनीताल मार्ग बरेली में कुतुबखाना से आरम्भ होकर कोहाड़ापीर सब्जीमण्डी होते हुए, श्रीनाथपुरम कालोनी एवं कुदेसिया रेलवे क्रासिंग के रास्ते इज़्ज़तनगर रेलवे स्टेशन के निकट बरेली मिनि बायपास से जुड़ता है। यहाँ यह दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग सं २४ से जुड़ता है।

यहाँ से यह मार्ग उत्तरावर्ती होकर बरेली विमानक्षेत्र (या त्रिशूल वायुसेना बेस) के रास्ते बहेड़ी पहुंचता है। उत्तर प्रदेश की सीमा पर किच्छा के निकट पहुंच कर यह राज्य राजमार्ग ३७ अब राष्ट्रीय राजमार्ग ७४ (या उत्तराखंड राज्य राजमार्ग ४९) से जुड़ता है जो बरेली को हरिद्वार से जोड़ता है। [3]

चित्र दीर्घा संपादित करें

इन्हें भी देखें संपादित करें

  • उत्तर प्रदेश में राजमार्ग
  • भारत में राष्त्रीय राजमार्ग

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Relation: Uttar Pradesh State Highway 37 (1474056)". OpenStreetMap Wiki. मूल से 28 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 October 2015.
  2. "Complete Road_Detail's_SH" (PDF). Public Works Department, Government of Uttar Pradesh. मूल (PDF) से 11 जून 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 October 2015.
  3. "संग्रहीत प्रति". मूल से 11 जनवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 जनवरी 2018.