उमियम झील
उमियम झील भारत के पूर्वोत्तर राज्य मेघालय की राजधानी शिलांग से उत्तर दिशा में लगभग १५ किलोमीटर दूर पहाड़ों में स्थित एक जलाशय है। इसे आमतौर पर बारापानी झील भी कहा जाता है। इसका निर्माण १९६० के दशक के आरम्भ में उमियम नदी को बांधकर किया गया था। झील और बांध २२० वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला है।
स्थान | [[मेघालय]] |
---|---|
निर्देशांक | 25°39′12″N 91°53′03″E / 25.6532°N 91.8843°Eनिर्देशांक: 25°39′12″N 91°53′03″E / 25.6532°N 91.8843°E |
झील का प्रकार | [[सरोवर]] |
जलसम्भर क्षेत्र | 220 कि॰मी2 (2.4×109 वर्ग फुट) |
अपवहन द्रोणी देश | भारत |
तटीय बसेरे | शिलांग |
अनुक्रम
मान्यतासंपादित करें
यह एक मानव निर्मित झील है जो अमेरिकी समोआ सैन मैरिनो या बरमूडा की झील से भी बड़ी है। उमियम का शाब्दिक अनुवाद है उम अर्थात बड़ा या अधिक और यम अर्थात जल, यानि बड़ा या अधिक जल। एक अन्य मान्यता अनुसार इसका शाब्दिक अनुवाद आँसू के पानी है। कहते हैं यहाँ पर दो बहने स्वर्ग से उतर कर यहाँ आई थी, यात्रा के दौरान एक बहन खो गई और दूसरी बहन इतनी दुखी हो गई थी कि जब वह मेघालय पहुंचती हैं तो उसके आँसू बहने बंद नहीं होते। माना जाता हे की उसके आँसू से इस झील का गठन हुआ।
आवागमनसंपादित करें
उमियम झील शिलांग से लगभग १७ किमी की दूरी पर स्थित है; इसलिए, यह सड़क द्वारा आसानी से सुलभ है। निकटतम रेलवे स्टेशन [[गुवाहाटी रेलवे स्टेशन|]] और हवाई अड्डा शिलांग में है, शिलांग पहुँचने के बाद पर्यटक यहां से टैक्सी या कैब ले सकते हैं। [1]
चित्र दीर्घासंपादित करें
सन्दर्भसंपादित करें
- ↑ चौहान, गोल्डी (२९-०३-२०१८). "इन छुट्टियों घूमे उमियम झील". hindi.nativeplanet.com.
|date=
में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)