उम्मैद भवन पैलेस राजस्थान के जोधपुर ज़िले में स्थित एक महल है। यह दुनिया के सबसे बड़े निजी महलों में से एक है। यह ताज होटल का ही एक अंग है।[1] इसका नाम महाराजा उम्मैद सिंह के पौत्र ने दिया था जो वर्तमान में मालिक है। [2] अभी वर्तमान समय में इस पैलेस में ३४७ कमरे है। इस उम्मैद भवन पैलेस को चित्तर पैलेस के नाम से भी पहले जाना जाता था जब इसका निर्माण कार्य चालू था। [3] यह पैलेस १९४३ में बनकर तैयार हुआ था। [4]

इतिहास संपादित करें

उम्मेद भवन पैलेस के निर्माण का इतिहास एक संत द्वारा एक अभिशाप से जुड़ा है, जिन्होंने कहा था कि राठौड़ राजवंश के सुशासन के दौरान एक अकाल पड़ेगा। इस प्रकार, प्रताप सिंह के लगभग ५० साल के शासनकाल के अंत के बाद, जोधपुर को लगातार तीन वर्षों की अवधि के लिए १९२० के दशक में भीषण सूखे और अकाल का सामना करना पड़ा।[5] इस कठिनाई का सामना करने वाले क्षेत्र के किसानों ने तत्कालीन महाराजा, उम्मेद सिंह, जो कि जोधपुर में मारवाड़ के ३७वें राठौड़ शासक थे, को कुछ रोजगार प्रदान करने के लिए मदद मांगी, ताकि वे कठोर परिस्थितियों से बच सकें। महाराजा ने किसानों की मदद करने के लिए एक भव्य महल बनाने का फैसला किया। उन्होंने महल के लिए योजना तैयार करने के लिए वास्तुकार के रूप में हेनरी वॉन लानचेस्टर को उत्तरदायित्व दिया; लैंचेस्टर एड्विन लुटियंस के समकालीन थे, जिन्होंने नई दिल्ली सरकार के परिसर की इमारतों की योजना बनाई थी।[6] लैंचेस्टर ने गुंबदों और स्तंभों के विशेषताओं को अपनाकर नई दिल्ली भवन परिसर की तर्ज पर उम्मेद पैलेस का निर्माण किया। महल को पश्चिमी प्रौद्योगिकी और भारतीय वास्तुकला के समायोजन के रूप में डिजाइन किया गया था।[7]

स्थिति संपादित करें

पैलेस रोड जोधपुर में स्थित उम्मैद भवन पैलेस[8] से मेहरानगढ़ दुर्ग से ६.५ किमी और जसवंत थड़ा की समाधि से ६ किमी दूर है। यहाँ से अन्य पर्यटन स्थल भी काफी नजदीक हैं।

वर्तमान संपादित करें

वर्तमान में उम्मैद भवन पैलेस के मालिक गज सिंह है। इस पैलेस के तीन भाग है , एक लग्ज़री ताज होटल जो (१९७२) से है ,एक शाही परिवार के लिए तथा एक संग्रहालय है। संग्रहालय के खुलने का समय सुबह ९ बजे से शाम ५ तक। यहाँ एक दीर्घा भी है जहाँ पर कई चीजें देखने को मिलती है।

चित्र संपादित करें

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें

निर्देशांक: 26°16′51″N 73°02′49″E / 26.28083°N 73.04694°E / 26.28083; 73.04694

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "संग्रहीत प्रति". मूल से 6 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 जून 2015.
  2. "संग्रहीत प्रति". मूल से 16 अगस्त 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 जून 2015.
  3. "संग्रहीत प्रति". मूल से 7 जून 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 जून 2015.
  4. "संग्रहीत प्रति". मूल से 30 जून 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 जून 2015.
  5. "Taj Umaid Bhawan Palace: Rajasthan's royal residence turned hotel". सीएनएन. १७ मई २०१९.
  6. "Umaid Bhawan Palace: All you need to know about the historic landmark". रिपब्लिक टीवी. १४ नवंबर २०१९.
  7. "Jodhpur's Umaid Bhawan Palace tops Travellers' Choice awards for hotels". द इकॉनोमिक टाइम्स. २४ जनवरी २०१८. मूल से 14 फ़रवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 फ़रवरी 2020.
  8. "होटल अवलोकन". ताजहोटल्स.कॉम. मूल से 4 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ९ जुलाई २०१५.