एंडियन समुदाय (स्पेनी: Comunidad Andina) या एंडियन देशों का समुदाय दक्षिण अमेरिकी देशों का एक व्यापार गुट है जिसके सदस्य बोलीविया, कोलम्बिया, ईक्वाडोर और पेरू हैं। इस व्यापार गुट को १९९६ तक एंडियन संधि के नाम से जाना जाता था और १९६९ में कार्टागेना समझौते पर हस्ताक्षर के साथ यह अस्तित्व में आया था। इसका मुख्यालय पेरू की राजधानी लीमा में स्थित है।

एंडियन समुदाय का प्रतीक चिन्ह
एंडियन देशों का समुदाय

एंडियन देशों का समुदाय के ४७,००,००० वर्ग किलोमीटर, क्षेत्र मे लगभग ९.८ करोड़ लोग रहते हैं, जिनका सकल घरेलू उत्पाद २००५ में ७४५.३ अरब अमेरिकी डॉलर था, इसमें वेनेजुएला सम्मिलित है जो उस समय एक सदस्य देश था।

सन्दर्भ संपादित करें