एंथनी मैकी

अमेरिकी अभिनेता

एंथनी ड्वेन मैकी (जन्म: २३ सितंबर १९७८)[1][2][3] एक अमेरिकी अभिनेता हैं, जिन्हें कई फीचर फिल्मों, टेलीविजन श्रृंखला और मा रेनीस ब्लैक बॉटम, ड्रॉनिंग क्रो, मैकरील, ए सोल्जर प्ले और कार्ल हैनकॉक रक्स टॉक (जिसके लिए उन्होंने २००२ में ओबी पुरस्कार भी प्राप्त किया) जैसे कई ब्रॉडवे या ऑफ-ब्रॉडवे नाटकों में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है।

एंथनी मैकी

मई २०१६ में मैकी
जन्म एंथनी ड्वेन मैकी
२३ सितंबर १९७८
न्यू ओर्लियंस, लुईज़ियाना, संयुक्त राज्य
शिक्षा जूलियर्ड स्कूल (बीएफए)
पेशा अभिनेता
कार्यकाल २००२–वर्तमान
जीवनसाथी शेलेटा चैपिटल (वि॰ २०१४)
बच्चे
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

२००२ में, उन्हें एमिनेम की पहली फीचर फिल्म, ८ माइल में अभिनय किया। ब्रदर टू ब्रदर में उनकी भूमिका के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए इंडिपेंडंट स्पिरिट पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था।[4] उनका दूसरा नामांकन द हर्ट लॉकर में उनकी भूमिका के लिए २००९ के इंडिपेंडंट स्पिरिट पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए था। मई २०१६ में, उन्होंने एचबीओ टीवी फिल्म ऑल द वे में मार्टिन लूथर किंग जूनियर के रूप में ब्रायन क्रैंस्टन के साथ सह-अभिनय किया, जो इसमें संयुक्त राज्य के राष्ट्रपति लिंडन बी जॉनसन के रूप में अपने टोनी पुरस्कार विजेता प्रदर्शन को दोहरा रहे थे।[5]

उन्होंने मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फ़िल्मों में फाल्कन के अपने चित्रण के साथ वैश्विक पहचान हासिल की, जिसके रूप में वह सर्वप्रथम कैप्टन अमेरिका: द विंटर सोल्जर (२०१४) में, और फिर बाद में अवेंजर्स: एज ऑफ़ अल्ट्रॉन (२०१५), एंट-मैन (२०१५), कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर (२०१६), अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर (२०१८) और आगामी अवेंजर्स: एंडगेम (२०१९) में नज़र आये हैं।[6]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Mandell, Jonathan (February 23, 2003). "SPRING THEATER: PERFORMANCE; Class Clown Makes Good, Quietly". The New York Times. मूल से 12 सितंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि March 30, 2013.
  2. Louie, Rebecca (6 August 2006). "Anthony Mackie goes full tilt in 'Half Nelson'". NY Daily News. मूल से 7 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 January 2016.
  3. Gajewski, Josh (December 22, 2006). "Up & Comers: Meet Anthony Mackie". Bangor Daily News. पृ॰ 12. अभिगमन तिथि March 30, 2013.
  4. Maxwell, Erin; Jones, Michael (December 2, 2008). "Film trio feel the Spirit". Variety. मूल से 24 अक्तूबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 जनवरी 2019.
  5. Fleming, Mike (June 30, 2015). "Anthony Mackie To Play MLK Opposite Bryan's Cranston's LBJ In HBO's 'All The Way'". Deadline Hollywood. मूल से 19 जनवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 जनवरी 2019.
  6. Fleming Jr, Mike (नवम्बर 14, 2014). "Daniel Bruhl To Play Villain In 'Captain America: Civil War'". Deadline Hollywood. मूल से November 14, 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि October 30, 2014.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें