एकता कपूर

टी वी और फिल्म निर्माता (जन्म: 1975)

एकता जीतेन्द्र कपूर (जन्म: 19 जून १९७५) एक भारतीय दूरदर्शन एवं चलचित्र निर्मात्री हैं। ये भारत के अधिकांश टीव्ही धारावाहिकों (सिरियल्स) कि निर्माता है। टीव्ही जगत में इनके योगदान के लिए इन्हे पद्मश्री पुरस्कार से सन्मानित किया गया है । ये बालाजी टेलीफिल्म्स की क्रियेटिव हेड एवं संयुक्त प्रबंध निदेशक हैं। इनके पिता भी प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता जीतेन्द्र और माता शोभा कपूर हैं। इनका छोटा भाई तुषार कपूर भी हिन्दी चलचित्र अभिनेता है।

एकता कपूर
पेशा दूरदर्शन निर्माता
कार्यकाल १९९५ - वर्तमान
माता-पिता जीतेन्द्र कपूर
शोभा कपूर
पुरस्कार पद्मश्री

प्रसिद्ध धारावाहिक

संपादित करें

क्योंकि सास भी कभी बहू थी

कहानी घर घर की

कसौटी जिंदगी की

कसम से

बड़े अच्छे लगते हैं

ये है मोहब्बतें

प्यार की ये एक कहानी

नागिन

पवित्र रिश्ता

जोधा अकबर

कुमकुम भाग्य

कुंडली भाग्य

[1]बाहरी कड़ियाँ

संपादित करें


  1. Setter, Trend; Setter, Trend (2023-01-19). "एकता कपूर उम्र, पति, पिता, नेट वर्थ और अधिक -" (in अमेरिकी अंग्रेज़ी). Archived from the original on 19 जनवरी 2023. Retrieved 2023-01-19.