एकॉर्ड मेट्रोपोलिटन भारत के चेन्नई में स्थित एक पांच सितारा होटल है। जी इन चेट्टी रोड, टी नगर में स्थित यह होटल शुरू में ट्रेडर्स (व्यापारी) होटल के रूप में खोला गया था। इस होटल के निर्माण में ₹१०० करोड़ की लागत आई थी।[1] १३ मंजिल वाले इस होटल में एक राष्ट्रपति सूट, तीन स्टूडियो अपार्टमेंट, छह डीलक्स सुइट और नौ एकॉर्ड क्लब कमरे सहित १६२ कमरे हैं। प्रत्येक कमरे का न्यूनतम आकार ३० वर्ग मीटर है।

एकॉर्ड मेट्रोपोलिटन
स्थान चेन्नई, भारत
पता ३५-३७, जीएन चेट्टी रोड, टी नगर,चेन्नई, तमिलनाडु ६०० ०१७
निर्देशांक 13°02′46″N 80°14′33″E / 13.046074°N 80.242577°E / 13.046074; 80.242577निर्देशांक: 13°02′46″N 80°14′33″E / 13.046074°N 80.242577°E / 13.046074; 80.242577
उद्घाटन २३ अप्रैल २००७
प्रबंधक जे होटल
स्वामित्व जे होटल
कमरे १६२
मंजिलें १३
ऊँचाई 50.21 मी॰ (164.7 फीट)
वेबसाइट accordmetropolitan.com

इस होटल में भोजन और मनोरंजन की चार सुविधाएं उपलब्ध है जिनके नाम है सीज़न्स कैफे, रॉयल इंडियाना ( एक समकालीन भारतीय रेस्तरां जो नवंबर २०११ में खोला गया); जोडिएक (होटल बार); और परगोला एक रूफटॉप बार जो १५ वीं मंजिल पर है।[2] इस होटल में तीन बैंक्वेट हॉल है जिनके नाम निम्नलिखित है क्रिस्टल, पन्ना और नीलम। जिनमें १००० मेहमानों को समायोजित किया जा सकता है। इस होटल के एक ५१६ वर्ग मीटर का एक बॉलरूम हैं जो दो कमरों में विभाजित किया जा सकता है। इसकी डिजाइनिंग में भव्य सीढ़िया, इतालवी संगमरमर, और सोने की पत्ती का काम शामिल हैं।[3]

स्थान संपादित करें

यह ५-सितारा संपत्ति जीएन चेट्टी रोड पर स्थित है। टी नगर (लगभग २ मी), कोडमबक्कम, अमेरिका दूतावास (लगभग ३ मी),और थाउजेंड लाइट्स (हजार रोशनी) इसके पास के मुख्य स्थान हैं। इसके अलावा सैन्थोम बेसिलिका, मरीना बीच और फोर्ट सेंट जॉर्ज भी पास में ही हैं। चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा यहाँ से लगभग: १४ किमी दूर है व चेन्नई रेलवे स्टेशन लगभग: १० किमी।


सन्दर्भ संपादित करें

  1. "होटल के निर्माण का खर्च". दहिन्दुबिज़नेसलाइन.कॉम. अभिगमन तिथि २३ अप्रैल २००५.
  2. "रॉयल इंडियाना के भव्य उद्घाटन की घोषणा की". इंडियापीआरवायर.कॉम. मूल से 25 जनवरी 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २२ नवंबर २०११.
  3. "होटल एकॉर्ड मेट्रोपोलिटन (चेन्नई) के बारे मे". क्लिरट्रिप.कॉम. मूल से 17 मई 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ५ मई २०१६.