एक अजनबी

हिन्दी भाषा में प्रदर्शित चलवित्र

एक अजनबी टोनी स्कॉट के २००४ के चलचित्र मैन ऑन फ़ायर का एक बॉलीवुड रीमेक है। इस चलचित्र का निर्देशन अपूर्व लखिया ने किया है और अमिताभ बच्चन ने डेन्ज़ेल वॉशिंग्टन की भूमिका निभाई है। सह-कलाकार हैं अर्जुन रामपाल और पेरीज़ाद ज़ोराबियान

एक अजनबी
निर्देशक अपूर्व लखिया
लेखक अपूर्व लखिया
मनोज त्यागी
निर्माता बण्टी वालिया
जस्प्रीत सिंह वालिया
अभिनेता अमिताभ बच्चन,
अर्जुन रामपाल,
पारिज़ाद ज़ोराबियाँ,
विक्रम चटवाल,
दया शंकर पांडे,
अखिलेन्द्र मिश्रा,
आदित्य लखिया,
राजेन्द्रनाथ ज़ुत्शी,
अभिषेक बच्चन,
लारा दत्ता,
संजय दत्त
छायाकार आर.जे. गुरुराज
संपादक स्टीवन बर्नार्ड
संगीतकार विशाल-शेखर
अमर मोहिले
वितरक जी.एस. एण्टरटेन्मेण्ट
प्रदर्शन तिथियाँ
  • दिसम्बर 9, 2005 (2005-12-09)
लम्बाई
१४३ मिनट
देश भारत
भाषा हिन्दी

कथावस्तु संपादित करें

सूर्यवीर सिंह (अमिताभ बच्चन) एक बहुत ही कटु और भूतपूर्व सैन्य अधिकारी होता है, जिसे उसके एक मित्र शेखर (अर्जुन रामपाल) ने एक लड़की, अनामिका (रुचा वैद्य), को बचाने के लिए भाड़े पर रखा होता है। वह हर समय पीता रहता है और उस लड़की से मित्रवत होने में उसकी कोई रुचि नहीं होती। अन्ततः, वह लड़की सूर्यवीर का दिल जीत लेती है और एक तैराकी भेंट के लिए उसकी सहायता करती है। एक दिन अनामिका का अपहरण हो जाता है और सूर्या बहुत बुरी तरह घायल हो जाता है। लड़की का पिता उसे छुड़ाने के लिए माँगी गई राशि दे पाने में असमर्थ होता है। इसलिए सूर्यवीर अपने सारे कौशल का उपयोग करते हुए उस लड़की को बचाता है और उसे आखिर यह पता लगता है कि लड़की के अपहरण के पीछे क्या षड्यन्त्र है। सूर्या को पता चलता है कि चैंग, जो शेखर का वकील है, का इस अपहरण में कुछ हाथ है। इसके पीछे का मुख्य योजनाकर्ता चैंग का भाई है। सूर्या चैंग को बन्धक बना लेता है, जबकि चैंग के भाई ने अनामिका को बन्धक बना रखा होता है। जब वे उन दोनों का आदान-प्रदान करने के लिए आते हैं तो चैंग का भाई सूर्या को एक बहुत बड़ा रहस्य बताता है कि वास्तव में इस अपहरण के पीछे शेखर का हाथ है। सूर्या, चैंग के भाई के गुण्डों को मार देता है। फिर शेखर और सूर्या के बीच भी घमासान लड़ाई होती है जिसमें शेखर मारा जाता है और सूर्या अपना शेष जीवन अनामिका और उसकी माँ के साथ बिताता है। अन्त में, अनामिका को एक नया अंगरक्षक (अभिषेक बच्चन) मिलता है।

कलाकार संपादित करें

संगीत संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें