एक खिलाड़ी एक हसीना (फ़िल्म)

हिन्दी भाषा में प्रदर्शित चलवित्र

एक खिलाड़ी एक हसीना भारतीय हिन्दी फिल्म है, जिसका निर्देशन सुपर्ण वर्मा ने किया है। इसका प्रदर्शन 18 नवम्बर 2005 को सिनेमाघरों में किया गया था।

एक खिलाड़ी एक हसीना

एक खिलाड़ी एक हसीना
निर्देशक सुपर्ण वर्मा
लेखक सुपर्ण वर्मा
निर्माता रंगिता प्रितिश नंदी
छायाकार मनोज सोनी
संपादक हेमल कोठारी
संगीतकार प्रीतम
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 18 नवम्बर 2005 (2005-11-18)
लम्बाई
143 मिनट
देश भारत
भाषा हिन्दी

कहानी संपादित करें

एक खिलाड़ी एक हसीना दो लोगों अर्जुन और उसके दोस्त रोहित पर आधारित है। सिकंदर डॉन के करोड़ों रुपयों को ले कर भाग जाता है। उससे पहले वह रोहित को मार देता है। अर्जुन दूसरे शहर भाग जाता है। इसके बाद अर्जुन अपना एक दल तैयार करता है। पहले अर्जुन का यह योजना पैसे के लिए लग रहा था। पर बाद में पता चलता है कि यह उसके दोस्त रोहित का बदला लेने के लिए था। जिसे जहाँगीर का व्यक्ति मार देता है। इस फिल्म के अंत में यह दिखाया जाता है कि जहाँगीर के पास एक रिमोट है जो अर्जुन और उसके दोस्तों के विमान में लगे बम का है। लेकिन यह नहीं दिखाया जाता है कि वह विमान को उड़ाया या नहीं।

कलाकार संपादित करें

  • फरदीन खान - अर्जुन वर्मा
  • कोयना मित्रा - नताशा कपूर
  • के के मेनन - कैफ
  • गुलशन ग्रोवर - सिकंदर
  • फिरोज खान - जहाँगीर खान
  • कुरुश देबू - सन्नि दस्तूर
  • मुकुल देव - भाटिया
  • अमीन हजरी - जैक
  • रोहित रॉय - रोहित
  • मकरंद देशपांडे - पोकर खिलाड़ी
  • मूमैथ खान
  • राखी सावंत
  • जबयन खान

सन्दर्भ संपादित करें

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें