एचटीएमएल
एचटीएमएल (अंग्रेज़ी: HyperText Markup Language / HTML) वेब पन्नों और वेब आधारित एप बनाने में इस्तेमाल होने वाली एक मार्कअप भाषा है। वेब ब्राउज़र द्वारा किसी वेबसाइट के पन्ने को खोलने पर उसके वेब सर्वर से एचटीएमएल के रूप में दस्तावेज (डॉक्युमेंट) प्राप्त होता है, जिसे वेब ब्राउज़र मल्टीमीडिया वेब पन्ने में बदल देता है।
![]() | |
संचिकानाम विस्तार |
|
---|---|
इंटरनेट मीडिया प्रकार |
text/html |
प्रकार कोड | TEXT |
मूल रिलीज़ | 1993 |
लेटेस्ट रिलीज़ | 5.2[1] / 5.3 (working draft)[2] / 14 दिसम्बर 2017 |
फॉर्मैट का प्रकार | डॉकयुमेंट फाइल फ़ारमैट |
से विस्तृत | SGML |
को विस्तृत | XHTML |
जालस्थल |
इसमें सीएसएस (CSS) और जावास्क्रिप्ट (JS) का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जो इसे और भी उपयोगी बना देता है। ये जावास्क्रिप्ट में लिखे किसी प्रोग्राम को वेब पन्नों में दिखा या इस्तेमाल कर सकता है और सीएसएस के द्वारा इसके रूप और आकार को हम तय भी कर सकते हैं। वर्ल्ड वाइड वेब कॉन्सोर्शियम (W3C), जो एचटीएमएल और सीएसएस के मानक का रखरखाव करती आ रही है, सीएसएस के इस्तेमाल को 1997 से प्रोत्साहित कर रही है।
मार्कअपसंपादित करें
एचटीएमएल मार्कअप में कई ज़रूरी चीज़ें होती है, जिनमें टैग (और उनके गुण) मुख्य होते हैं। टैग ज़्यादातर दो के समूह में होते हैं। जैसे
<h1>
और
</h1>
हैडर टैग हैं। इसमें पहले वाले को खुला टैग और दूसरे वाले को बंद टैग कहते हैं। इनमें खुला टैग शुरू में होता है और उसके बाद कोई पाठ या अन्य टैग होते हैं और अंत में उस टैग को बंद करने वाला टैग होता है। हमेशा ही खुले और बंद टैग नहीं होते हैं। कई टैग ऐसे होते हैं, जिन्हें बस एक टैग के रूप में लिखा जाता है और उसके अंदर उसके गुण लिखे जाते हैं। इसी तरह का एक टैग
<img>
भी है। इस तरह के टैग में खुले और बंद टैग नहीं होते हैं। केवल एक टैग में उसके गुण लिख कर इनका इस्तेमाल किया जाता है जैसे -
<br>
टैग इस तरह के टैग को HTML की भाषा मैं self closing टैग कहा जाता है |
एक सामान्य एचटीएमएल मार्कअप का नीचे उदाहरण दिया गया है।
<!DOCTYPE html>
<html>
<head>
<title>This is a title</title>
</head>
<body>
<p>Hello world!</p>
</body>
</html>
इसमें
<html>
और
</html>
के बीच आने वाला सब कुछ एक वेब पन्ने को दर्शाता है। हालांकि केवल
<body>
और
</body>
के बीच वाला भाग ही पन्ने पर दिखाई देता है। ब्राउज़र में पन्ने का शीर्षक दिखाने के लिए
<title>ये पन्ने का शीर्षक है</title>
का इस्तेमाल होता है।
सन्दर्भसंपादित करें
- ↑ "HTML 5.2". W3C. 2017-12-14. मूल से 21 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 मार्च 2018.
- ↑ "HTML 5.3 Editor's Draft". W3C. 1 मार्च 2018. मूल से 5 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 मार्च 2018.
बाहरी कड़ियाँसंपादित करें
- सिर्फ 20 मिनट में सीखें एच॰टी॰एम॰एल॰ (आपकी अपनी भाषा हिंदी में)
यह लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |