एचडी २१७१०७ मीन तारामंडल का एक असौरीय ग्रह[1] है जो पृथ्वी से लगभग ६४ प्रकाश-वर्ष दूर है। इस ग्रह का अनवेषण एचडी २१७१०७ नामक तारे की लगभग हर सात दिन परिक्रमा करते हुए हुआ था, जिससे यह एक उष्ण बृहस्पति ग्रह के रूप में वर्गीकृत हो गया। ग्रह की किंचित केंद्रभ्रष्ट ग्रहपथ के कारण वैज्ञानिक प्रणाली के भीतर एक और ग्रह (एचडी २१७१०७ सी) की पुष्टि करने में सक्षम रहे।

अनवेषण संपादित करें

अब तक अनवेषणित असौरीय ग्रहों की बहुमत के अनुरूप एचडी २१७१०७ भी इसके गुरुत्वाकर्षण के खिंचाव से इसके कक्षित तारे के अर्धव्यास वेग में आए लघु रूपांतर के पता लगने के कारण अनवेषणित हुआ। १९९८ में किए गए एचडी २१७१०७ के अर्धव्यास वेग के एक अध्ययन में पता चला की दृष्टि की रेखा के साथ में इसकी गति में एक ७.१ दिवसीय चक्र के दौरान विविधता प्राप्त की गई। इस रूपांतर की अवधि और आयाम ने संकेत दिया की यह तारे के चारों ओर के ग्रहपथ में बृहस्पति की तुलना में थोड़े अधिक न्यूनतम द्रव्यमान वाले एक ग्रहीय साथी के कारण हुआ था।[2] तारे से ग्रह की औसत दूरी सूर्य से बुध की दूरी के पांचवां हिस्सें से कम है।

द्वितीय ग्रह के संकेत संपादित करें

१० दिनों की परिक्रमण अवधि वाले ग्रह का बहुधा लगभग वृत्ताकार ग्रहपथ होता है, परंतु एचडी २१७१०७ बी का ग्रहपथ किंचित केंद्रभ्रष्ट है और इसके खोजकर्ताओं ने यह परिकल्पित किया की यह कई खगोलीय इकाइयों की दूरी पर स्थित प्रणाली के एक द्वितीय ग्रह के गुरुत्वाकर्षण प्रभाव के कारण हो सकता है।[3] एक द्वितीय ग्रह एचडी २१७१०७ सी के अस्तित्व की पुष्टि २००५ में हुई।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. (वीर गडरिया) पाल बघेल धनगर
  2. (वीर गडरिया) पाल बघेल धनगर
  3. (वीर गडरिया) पाल बघेल धनगर