एजाज रसूल मुस्लिम राजनीतिज्ञ, जिनका जन्म पंजाब के संगरूर जिले में 1908 में हुआ। वो काफी समय से मुस्लिम लीग की सदस्य रही थी लेकिन उन्होंने मौलाना अबुल कलाम आजाद के साथ मिलकर धार्मिक आधार पर अलग निर्वाचन के निर्णय का विरोध किया था। वह एकमात्र मुस्लिम संविधान सभा की सदस्या थी।,सभा मे अल्पसंख्यक उप समिति व मौलिक अधिकारों की सलाहकार समिति की सदस्य भी रही थी।

एजाज़ रसूल

कार्यकाल
1952 से 1957

जन्म 1908
संगरूर जिला पंजाब
राष्ट्रीयता भारतीय
धर्म मुस्लिम

वह उत्तर प्रदेश के प्रथम विधानसभा चुनाव में हरदोई जिले की शाहाबाद(पश्चिम) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के बैरन तले विधायक चुनी गई थी। एजाज़ रसूल,भारत के उत्तर प्रदेश की प्रथम विधानसभा सभा में विधायक रहे। 1952 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के 176 - शाहाबाद (पश्चिम) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस की ओर से चुनाव में भाग लिया। [1]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "उत्तर प्रदेश विधान सभा". मूल से 10 अगस्त 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 जून 2020.