एडम मिकीविक्ज़ एडम बर्नार्ड मिकीविक्ज़ (पोलिश उच्चारण: [ˈadam mit͡sˈkʲɛvit͡ʂ] ; 24 दिसंबर 1798 - 26 नवंबर 1855) एक पोलिश कवि, नाटककार, निबंधकार, प्रचारक, अनुवादक और राजनीतिक कार्यकर्ता थे। उन्हें पोलैंड, लिथुआनिया और बेलारूस में राष्ट्रीय कवि माना जाता है। पोलिश स्वच्छंदतावाद के प्रमुख एडम पोलैंड के "तीन प्रमुख चारणों" में से एक हैं।[1] उन्हें पोलैंड का सबसे महान कवि माना जाता है। उन्हें सबसे महान स्लाविक और यूरोपीय कवियों में से भी एक समझा जाता है। एडम को "स्लाव बार्ड" की संज्ञा दी गई है एक ऐसा प्रमुख स्वच्छंद नाटककार जिनकी तुलना पोलैंड और यूरोप में बायरन और गोएथे से की जाती है।

एडम मिकीविक्ज़
मिकीविक्ज़, 1842
जन्मएडम बर्नार्ड मिकीविक्ज़
24 दिसम्बर 1798
ज़ाओसे], लिथुआनिया गवर्नरेट, रूसी साम्राज्य
मौत26 नवम्बर 1855(1855-11-26) (उम्र 56)
इस्तांबुल, ओत्तोमन साम्राज्य
कब्रवेवल कैथेड्रल, क्राको
पेशा
  • कवि
  • नाटककार
  • निबंधकार
  • साहित्य के प्रोफ़ेसर


आरंभिक जीवन संपादित करें

एडम मिकीविक्ज़ का जन्म 24 दिसंबर 1798 को नवाहरुदक के पास ज़ाओसी (अब ज़ावोसे) में हुआ था। यह स्थान उस समय रूसी साम्राज्य का हिस्सा था। यह क्षेत्र लिथुआनिया की सीमा पर था और पोलिश-लिथुआनियाई राष्ट्रमंडल (1795) के तीसरे विभाजन तक लिथुआनिया के ग्रैंड डची का हिस्सा रहा। एडम मिकीविक्ज़ के पिता मिकोलाज मिकीविक्ज़ एक वकील थे तथा वे उच्च वर्ग के थे। एडम की माँ बारबरा मिकीविक्ज़ नी माजेवस्का थीं। एडम, परिवार में दूसरा जन्मा बेटा था।

मिकीविक्ज़ का बचपन नवहरुदक में बीता। आरंभिक शिक्षा उन्हें उनकी माँ और निजी शिक्षकों से मिली। 1807 से 1815 तक उन्होंने एक डोमिनिकन स्कूल में प्रवेश पाया। उसे पोलिश राष्ट्रीय शिक्षा आयोग द्वारा डिज़ाइन किया गया था, जो दुनिया का पहला शिक्षा मंत्रालय था। मिकिविक्ज़ एक औसत दर्जे का छात्र था, हालाँकि खेल और नाट्यकला में वे सक्रिय थे।

सितंबर 1815 में मिकीविक्ज़ ने शिक्षक बनने के लिए इंपीरियल यूनिवर्सिटी ऑफ़ विनियस में दाखिला लिया।[2]

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "पोलैंड के प्रसिद्ध कवि". पोलिश-डिक्शनरी.कॉम. मूल से 21 अगस्त 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 अगस्त 2014.
  2. "एडम मिकिविक्ज़ - लेखक तथा उनकी जीवनी के बारे में". lekcjapolskiego.pl. मूल से 13 अप्रैल 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 अप्रैल 2021.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें

विकिस्रोत पर इनके द्वारा या इनके बारे में मूल लेख उपलब्ध है: