एडलैब्स इमेजिका भारत के खोपोली में स्थित 300 एकड़ का थीम पार्क है। इसका स्वामित्व एडलैब्स मनोरंजन लिमिटेड के पास है। [1] इस पार्क की अनुमानित दैनिक क्षमता 15,000 आगंतुकों का हैं। आज के तारीख तक इस पार्क ने अभी तक 35 लाख से अधिक आगंतुकों की मेजबानी की है।[2]

यहाँ पर तीन मुख्य पार्क हैं: थीम पार्क, वॉटर पार्क और स्नो पार्क।

थीम पार्क में झूले संपादित करें

यहाँ पर विभिन्न आयु वर्ग के लिए अलग-अलग तरह के झूले उपलब्ध हैं। पार्क में आए हुए लोग एक झूले से दुसरे झूले की सवारी करते समय विभिन्न चरित्रों से मिल सकते हैं जिनमे टुब्बी- एक हाथी, रोबेर्तो- एक स्टार शेफ, खोया अंतरिक्ष यात्री, मिस्टर इंडिया के मोगाम्बो एवं जिंजरब्रेड मैन।

  • नाइट्रो: नाइट्रो एक रोलर कोस्टर राइड हैं जो 132 फुट से अधिक ऊंची और 2800 फुट का ट्रैक की लंबाई के साथ हैं। इसमें 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से यात्रा होता है।
  • डीप स्पेस: यह रोलर कोस्टर की सवारी एक विशाल गुंबद के अंदर बनाई गई है। इसमें 68.4 किमी/घंटा की रफ़्तार से यात्रा का आनन्द ले सकते हैं एवं इस झूले की अधिकतम 57 फुट (17.5 मीटर) हैं।
  • गोल्ड रश: गोल्ड रश एक कॉस्टर सवारी है। इसमें 65 किमी/घंटा की रफ़्तार से यात्रा का आनन्द ले सकते हैं।
  • डेयर टू ड्रॉप:इस झूले में की गुरुत्वाकर्षण के विरुद्ध 73 किमी/घंटा की रफ़्तार से 132 फीट की ऊंचाई तक जाया है।
  • मिस्टर इंडिया: मिस्टर इंडिया 1987 की बॉलीवुड फिल्म " मिस्टर इंडिया” पर आधारित एक थीम सवारी है, जिसमें अनिल कपूर हीरो की भूमिका में थे।

इस पार्क में मिलने वाले अन्य झूले हैं अलीबाबा एवं चालीस चोर, बंप इट बोट्स, मोशन बॉक्स थिएटर, स्प्लैश एहोय, सेव द पाइरेट्, हैप्पी व्हील्स, लोकनेस एक्स्प्लोरर, मैंबो चाय चामा, प्रिंस ऑफ़ थे डार्क वाटर्स,

वाटर पार्क संपादित करें

यह मैकोनोस-थीम वाला वॉटर पार्क दोपहर की पार्टी आयोजन करने के चलते बहुत ही लोकप्रिय है।[3]

जल पार्क में सवारी संपादित करें

  • लूपी वायोपी: लूपी वैओपी में 39 फीट ऊंचे से फ्री- ड्रॉप होता हैं।
  • ज़िप जैप ज़ूम: ज़िप जैप ज़ूम एक उच्च गति वाला स्लाइड हैं।
  • Yell-ओ! : येल-ओ विभिन्न रंगों की विभिन्न स्लाइड्स के साथ पानी की स्लाइड सवारी है।
  • स्विर्ल व्हिर्ल: एक घुमावदार चक्कर वाला स्लाइड।
  • रफ़्टास्टिक: द रिफाटास्टिक सवारी में परिवार के साथ आनंद लिया जा सकता है।

स्नो पार्क संपादित करें

यह स्नो पार्क एक प्रकार का इनडोर बर्फ पर आधारित थीम पार्क है। यह पार्क 15,000 वर्गफुट के क्षेत्र में फैला हुआ है,जो इसे भारत के सबसे बड़े बर्फ के पार्कों में से एक बनाता है। इस पार्क में 45 मिनट के स्लॉट्स हैं, टिकट खरीदने के दौरान आपको एक स्लॉट चुनना होगा। आपको उसी निर्धारित समय में ही पार्क में घुसना हैं और एक बार जब आप अंदर आते हैं तो आपको सभी सर्दियों की जरूरी चीजें जैसे कि जैकेट, हाथ दस्ताने और बर्फ हिचिंग शूज़, नि: शुल्क दी जाती हैं।[4]

स्नो (हिम) पार्क में शीर्ष आकर्षण संपादित करें

  • रियल हिमपात: स्नो (बर्फ) पार्क में एक कृत्रिम बर्फबारी मशीन है जिसे प्रत्येक 10 मिनट के बाद शुरू किया जात हैं।
  • स्नो (हिम) बास्केटबॉल: यह एक और आकर्षण है जहा लोग बास्केटबाल खेल सकते हैं। यहाँ खेलने के लिए कई गेंदें प्रदान की जाती हैं।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Adlabs Imagica: Inside India's First Disney-Style Theme Park". 18 April 2013. मूल से 18 मई 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 जून 2017.
  2. "About Adlabs Imagica Theme Park". cleartrip.com. अभिगमन तिथि 29 June 2017.[मृत कड़ियाँ]
  3. India, Press Trust of. "Adlabs Imagica to open water park, hotel this year". मूल से 26 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 जून 2017.
  4. "Imagica adds a Snow Park this summer - The Financial Express". 11 April 2016. मूल से 23 अप्रैल 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 जून 2017.