एनएफटी

ब्लॉकचेन पर रिकॉर्ड किया गया एक खास डिजिटल पहचान

नॉन-फन्जिबल टोकन (एनएफटी) एक खास डिजिटल पहचान है जो एक ब्लॉकचेन पर रिकॉर्ड किया जाता है। इसका इस्तेमाल मालिकानाहक और प्रामाण सत्यापित करने के लिए किया जाता है। इसे कॉपी, बदला, या तोड़ा नहीं जा सकता है।[1] एनएफटी का मालिकानाहक ब्लॉकचेन में दर्ज किया जाता है। उसे मालिक द्वारा ट्रांस्फर किया जा सकता है, जिससे एनएफटी का कारोबार किया जा सकता है। एनएफटी कोई भी बना सकता है, और बनाने के लिए थोड़ी या ना के बराबर कोडिंग की ज़रूरत होती है।[2] एनएफटी अक्सर कला, तस्वीर, वीडियो, और ऑडियो जैसे डिजिटल फाइल से जुड़े होते हैं। क्योंकि एनएफटी की खास पहचान है, वो क्रिप्टोकरेंसी से अलग होते हैं, जो फन्जिबल होते हैं।

एक स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट द्वारा बनाए गए एनएफटी की तस्वीर

2021 में एनएफटी का कारोबार पिछले साल के 8.2 करोड़ डॉलर से बढ़कर 1700 करोड़ डॉलर हो गया।[3] एनएफटी का इस्तेमाल सट्टेबाज़ी के तरह किया गया है। एनएफटी को उसके ज़्यादा बिजली खर्च, ज़्यादा कार्बन फुटप्रिंट, और कला घोटालों में इस्तेमाल के लिए आलोचना मिला है।[4] एनएफटी बाज़ार की तुलना आर्थिक बुलबुले और स्कैम से भी की गई है।[5] अपने चरम पर, इथीरियम, सोलाना, और कार्डानो सबसे बढ़े एनएफटी प्लैटफॉर्म थे।[6]

इतिहास संपादित करें

पहला एनएफटी, क्वांटम, [7] मई 2014 में कैविन मैककॉय और अनिल डैश ने बनाया था। इसमें मैककॉय की पत्नी जेनिफर का बनाया गया एक वीडियो क्लिप है। न्यू यॉर्क में सेवन ऑन सेवन सम्मेलनों के लिए एक लाइव प्रस्तूति के दौरान, मैककॉय ने नेमकॉइन ब्लॉकचैन पर वीडियो रजिस्टर किया और डैश को $4 के लिए बेच दिया। मैककॉय और डैश ने तकनीक को "मॉनेटाइज़्ड ग्राफिक" बोला। [8] इसने साफ-साफ एक एनएफटी को एक कला के काम से जोड़ा। [9]

अक्टूबर 2015 में, पहला एनएफटी प्रोजेक्ट, इथीरिया, लॉन्च किया गया और लंदन में डेवकॉन 1 में दिखाया गया, जो इथीरियम का पहला डेवलपर सम्मेलन था। इथीरिया के 457 हैक्सागनल टाइलें पांच साल से ज़्यादा वक्त तक बिना बिके रहे। 13 मार्च 2021 को अचानक से एनएफटी में नए सिरे से दिलचस्पी ने उसकी तेज़ खरीदारी शुरू कर दी। 24 घंटों के अंदर, मौजूदा संस्करण और पिछले संस्करण की सभी टाइलें कुल $14 लाख में बेचे गए। [10]

एनएफटी शब्द का इस्तेमाल ईआरसी-721 मानक के बनने के बाद ही बढ़े स्तर पर हुआ, जो 2017 में पहली बार इथीरियम गिटहब पर रखा गया था। [11] [12]

2017 के ऑनलाइन गेम क्रिप्टोकिट्टिज़ को एनएफटी बेचकर मुनाफे में लाया गया। इसकी सफलता ने एनएफटी पर जनता का ध्यान खींचा। [13]

एनएफटी बाज़ार ने 2020 के दौरान तेज़ तरक्की का अनुभव किया, और इसका आकार तीन गुना बढ़कर $25 करोड़ हो गया। [14] 2021 के पहले तीन महीनों में एनएफटी पर 20 करोड़ डॉलर से ज़्यादा खर्च किए गए।

2021 के शुरुआती महीनों में, कई हाई-प्रोफाइल बिक्री और कला नीलामियों के बाद एनएफटी में दिलचस्पी बढ़ी। [15]

मई 2022 में, द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने रिपोर्ट किया कि एनएफटी बाज़ार "टूट" रहा था। सितंबर 2021 से एनएफटी टोकन की रोज़ाना बिक्री में 92% की गिरावट आई थी, और एनएफटी बाज़ार में सक्रिय वॉलेट की संख्या नवंबर 2021 से 88% कम थी। वैसे तो बढ़ती ब्याज़ दरों ने वित्तीय बाज़ारों में सभी जोखिम भरे सट्टों पर असर किया था, जर्नल ने कहा "एनएफटी सबसे बढ़े सट्टो में शामिल हैं।" [16]

संदर्भ संपादित करें

  1. "Definition of NFT".
  2. "How to Create an NFT – Simply Explained". Eduwab (अंग्रेज़ी में). May 19, 2022. मूल से 29 दिसंबर 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि June 3, 2022.
  3. "NFTs Hit $17B In Trading in 2021, Up 21,000%". pymnts.com (अंग्रेज़ी में). March 10, 2022. अभिगमन तिथि May 5, 2022.
  4. Genç, Ekin (October 5, 2021). "Investors Spent Millions on 'Evolved Apes' NFTs. Then They Got Scammed". Vice Media. अभिगमन तिथि November 9, 2021.
  5. Hawkins, John (January 13, 2022). "NFTs, an overblown speculative bubble inflated by pop culture and crypto mania". The Conversation. अभिगमन तिथि May 7, 2022.
  6. Linares, Maria Gracia Santillana. "Cardano NFTs Becomes Third-Largest NFT Protocol By Trading Volume". Forbes (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-04-25.
  7. Cascone, Sarah (May 7, 2021). "Sotheby's Is Selling the First NFT Ever Minted – and Bidding Starts at $100". Artnet News (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि November 12, 2021.
  8. Dash, Anil (April 2, 2021). "NFTs Weren't Supposed to End Like This". The Atlantic (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि May 5, 2021.
  9. Ostroff, Caitlin (May 8, 2021). "The NFT Origin Story, Starring Digital Cats". The Wall Street Journal (अंग्रेज़ी में). आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0099-9660. अभिगमन तिथि December 12, 2021.
  10. "The Cult of CryptoPunks". TechCrunch (अंग्रेज़ी में). April 8, 2021. मूल से 6 मई 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि May 5, 2021.
  11. Entriken, William; Shirley, Dieter; Evans, Jacob; Natassia, Sachs (January 24, 2018). "EIP-721: Non-Fungible Token Standard". Ethereum Improvement Proposals. अभिगमन तिथि October 28, 2021.
  12. Urbach, Nils (December 13, 2019). "NFTs in Practice – Non-Fungible Tokens as Core Component of a Blockchain-based Event Ticketing Application" (PDF). Fraunhofer Research Center, Finance and Information Management. अभिगमन तिथि October 28, 2021.
  13. "CryptoKitties craze slows down transactions on Ethereum". BBC News. December 5, 2017. अभिगमन तिथि May 8, 2022.
  14. "The NFT Market Tripled Last Year, and It's Gaining Even More Momentum in 2021". Morning Brew. अभिगमन तिथि April 8, 2021.
  15. Howcroft, Elizabeth (March 17, 2021). "Explainer: NFTs are hot. So what are they?". Reuters (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि April 6, 2021.
  16. Vigna, Paul (May 3, 2022). "NFT Sales Are Flatlining". The Wall Street Journal. अभिगमन तिथि May 5, 2022.