एबीसीडी

हिन्दी भाषा में प्रदर्शित चलवित्र

एबीसीडी एक हिन्दी भाषा में बनी भारतीय बॉलीवुड फिल्म है। यह 8 फरवरी 2013 को सिनेमा घरों में प्रदर्शित हुई।[1]

एबीसीडी
निर्देशक रेमो डीसूजा
लेखक अमित आर्यन
(संवाद)
मयूर पूरी
(अलग संवाद)
निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर
छायाकार विजय कुमार अरोड़ा
संपादक मनन सागर
संगीतकार सचिन जिगर
प्रदर्शन तिथि
8 फरवरी 2013
लम्बाई
143 मिनट
देश भारत
भाषा हिन्दी
लागत 20 करोड़ (US$2.92 मिलियन)
कुल कारोबार 155 करोड़ (US$22.63 मिलियन)

कहानी संपादित करें

यह कहानी एक नृत्य प्रतियोगिता पर आधारित है। जहाँगीर खान (के के मेनन), (जो डांस दिल से को किसी भी तरीके से जीतना चाहता है) के साथ अनबन होने के बाद विष्णु (प्रभु देवा), अपनी नौकरी छोड़ मुंबई से चेन्नई चले जाते हैं। वहाँ उसके दोस्त गोपी (गणेश आचार्य) उसे वापस मुंबई जाने की बात समझता है। इसके बाद विष्णु अपना स्वयं का एक नृत्य समूह बनाने का सोचता है, जो डांस दिल से नामक प्रतियोगिता जीत सके। उसे इसके लिए दो लोग मिलते हैं। पहला डी (धर्मेश यलंदे) और दूसरा रॉकी (सलमान यूसुफ खान) मिलते हैं। लेकिन केवल रॉकी ही उससे सीखने आता है और डी वहाँ से चले जाता है। इसके कुछ ही समय में चंदु (पुनीत पाठक) उसके समूह से जुड़ता है।

जब अंतिम पारी होती है तो जहाँगीर अपने समूह के लोगों को दूसरे समूह के द्वारा किए गए नृत्य को पहले ही करने बोलता है। जिससे दूसरे के पास कोई भी चारा न रहे और वह इस प्रतियोगिता से हट जाएँ। जब जहाँगीर के दल के नृत्यक उनके द्वारा बनाए गए नृत्य को करते हैं तो कुछ समय के लिए वह कुछ भी नहीं सोच पाते और बाद में गणेश चतुर्थी के समय के नृत्य को करते हैं और जीत जाते हैं।

कलाकार संपादित करें

  • प्रभु देवा - विष्णु
  • के के मेनन - जहाँगीर खान
  • गणेश आचार्य - गोपी
  • सलमान युसुफ खान - रॉकी
  • धर्मेश येलांदे - डी
  • लॉरेन गॉटलिब - रिया

सन्दर्भ संपादित करें

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें