एमिटी यूनाइटेड एफ॰सी॰

एमिटी यूनाइटेड फुटबॉल क्लब हरियाणा से एक भारतीय फुटबॉल क्लब है। इस क्लब का वर्तमान घरेलू मैदान गुरुग्राम का ताऊ देवी लाल स्टेडियम है।[1] 2005 में गठित इस पेशेवर क्लब ने 2012 तक हर वर्ष ही आई-लीग 2nd डिवीजन फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है।[2]

एमिटी यूनाइटेड
पूर्ण नाम एमिटी यूनाइटेड फुटबॉल क्लब
स्थापना 2005 (2005)
मैदान ताऊ देवी लाल स्टेडियम (गुरुग्राम)
वेबसाइट क्लब का आधिकारिक पृष्ठ
घरेलू रंग
दूसरा रंग

इतिहास संपादित करें

एमिटी यूनाइटेड 2005 में हरियाणा में स्थापित किया गया था, और तब से यह जिला स्तर से उठकर राज्य, और फिर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेता रहा है।

2005 में अपने गठन के बाद से हर वर्ष हीयह क्लब आई-लीग 2nd डिवीजन फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेता रहा है, लेकिन 2012 में इसके प्रतियोगिता में प्रवेश को वर्जित कर दिया गया था।

संदर्भ संपादित करें

  1. "संग्रहीत प्रति". मूल से 26 अप्रैल 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 अप्रैल 2018.
  2. "Football: Quartz Raises hope". Deccan Chronicle. 1 January 2012. मूल से 7 जनवरी 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 January 2012.

बाहरी लिंक संपादित करें