एलन हेनबर्ग
एलन हेनबर्ग (जन्म: 29 जून 1967) एक अमेरिकी पटकथा लेखक, टेलीविजन लेखक और निर्माता, और कॉमिक बुक लेखक हैं।[1] वह द नेकड ट्रुथ, पार्टी ऑफ फाइव, सेक्स एंड द सिटी, गिलमोर गर्ल्स, द ओ॰सी॰, ग्रेज़ एनाटॉमी, लुकिंग और स्कैंडल जैसी टेलीविज़न शृंखलाओं के लेखक तथा निर्माता रहे हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने मार्वल कॉमिक्स के लिए सह-निर्माता / कलाकार जिम चेंग के साथ यंग अवेंजर्स और इसके अनुक्रम, अवेंजर्स: द चिल्ड्रन क्रूसेड को बनाया और लिखा है। डीसी कॉमिक्स के लिए भी हेनबर्ग ने जैफ जॉन्स के साथ मिलकर जेएलए: क्राइसिस ऑफ़ कोन्सिएंस का सह-लेखन किया, और कलाकार टेरी और राहेल डोडसन के साथ वंडर वूमन के चरित्र का पुनर्निर्माण किया। उन्होंने 2017 की फ़िल्म वंडर वूमन की कहानी भी लिखी।[2]
एलन हेनबर्ग | |
---|---|
![]() 2017 में हेनबर्ग | |
जन्म | 29 जून 1967 |
क्षेत्र | लेखक |
सन्दर्भ
संपादित करें- ↑ "'Sex and the City' writer to be guest at master's tea". Yale Bulletin and Calendar. 2004-11-05. मूल से 2010-07-27 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2009-12-28. नामालूम प्राचल
|deadurl=
की उपेक्षा की गयी (मदद) - ↑ "Warner Bros. Pictures brings Hero's and Magic". मूल से 12 जुलाई 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 जून 2018.
बाहरी कड़ियाँ
संपादित करेंAllan Heinberg से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है। |