एवरेस्ट (टीवी धारावाहिक)
एवरेस्ट एक भारतीय हिन्दी टेलीविजन धारावाहिक है जो 03 नवम्बर 2014 से स्टार प्लस पर प्रसारित होता है। एवरेस्ट आशुतोष गोवारिकर एवं उनकी कंपनी द्वारा निर्मित है।
एवरेस्ट | |
---|---|
शैली | नाटक |
निर्माता | आशुतोष गोवारिकर |
लेखक | आशुतोष गोवारिकर मिताली महाजन |
निर्देशक | अंकुश मोहला ग्लेन बरेट्टो अमर शैट्टी |
संगीतकार | ए आर रहमान |
उद्गम देश | भारत |
मूल भाषा(एं) | हिन्दी |
सीजन कि संख्या | 1 |
एपिसोड कि संख्या | 102 |
उत्पादन | |
निर्माता | आशुतोष गोवारिकर लॉरेंस डिसूज़ा |
उत्पादन स्थान | भारत नेपाल |
छायांकन | अलफोंसे रॉय महेश ऐनी पीयूष शाह |
संपादक | दिलीप दियो |
प्रसारण अवधि | लगभग 45-50 मिनट (01 व 02 प्रकरण) लगभग 25 मिनट (बाकी प्रकरण) |
निर्माता कंपनी | आशुतोष गोवारिकर प्रोड्क्शनस् प्रा° लि° |
प्रदर्शित प्रसारण | |
नेटवर्क | स्टार प्लस |
प्रकाशित | 03 नवम्बर 2014 – 01 मार्च 2015 |
कथानक संपादित करें
यह कहानी 21 वर्षीय लड़की अंजलि सिंह रावत की है जिसको एक दिन पता चलता है कि उसके पिता जो कि एक आर्मी आफिसर हैं, उसकी जगह एक बेटा चाहते थे जो माउंट एवरेस्ट पर चढकर उनका नाम रोशन करे। इस बात का पता लगते ही जहां अंजलि को एक गहरा भावनात्मक आघात लगता हैं वहीं वह यह निर्णय करती है कि वह एवरेस्ट पर विजय हासिल कर अपने पिता का प्यार पाएगी। [1]
पात्र संपादित करें
- किशोरी शहाणे – सरिता रावत
- शमता अंचन – अंजलि सिंह रावत
- मनीष चौधरी – ब्रिगेडियर जगत सिंह रावत
- मिलिंद गुनाजी – कोथियाल
- रजत कपूर – रमेश रुंगता
- रोहन गन्डोत्रा – आकाश जोशी
- साहिल सथालिया – अर्जुन सभरवाल
- सुहासिनी मुले – शिखा अम्मा
- मोहन कपूर[2]
सन्दर्भ संपादित करें
- ↑ "स्टार प्लस पर प्रसारित होगा एआर रहमान और आशुतोष गोवारिकर का नया शो "एवरेस्ट"". हरिभूमि. मूल से 9 नवंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 नवम्बर 2014.
- ↑ "आशुतोष गोवारिकर का एवरेस्ट 03 नवम्बर से स्टार प्लस पर". पल पल इंडिया. 24 अक्तूबर 2014. मूल से 10 नवंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 नवम्बर 2014.