ए. एस. महाविद्यालय, देवघर


ए. एस. महाविद्यालय, देवघर(अमरदुइति सन्ध्या महाविद्यालय) झारखण्ड के देवघर के सत्संग में स्थित महाविद्यालय है, जिसकी स्थापना बाबा बैद्यनाथ की असीम अनुकंपा से स्व. श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र(स्व. श्री बड़दा) ने 31 जुलाई, 1969 को की थी। आज ये महाविद्यालय सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय (स्थापित 10 जनवरी, 1992) की अंगीभूत इकाई है।[1]

ए. एस. महाविद्यालय, देवघर
(सत्संग कॉलेज)

स्थापित1969
प्रकार:स्नातक एवम स्नातकोत्तर महाविद्यालय
प्रधानाचार्य:डॉ. सोमनाथ मिश्र
अवस्थिति:देवघर, झारखण्ड, भारत
परिसर:नगरीय
उपनाम:सत्संग कॉलेज
सम्बन्धन:सिद्धू कान्हू विश्वविद्यालय
जालपृष्ठ:http://ascollegedeoghar.com/

पाठ्यक्रम संपादित करें

(१) आई.एस.सी., आई.कॉम., आई.ए.

(२) बी.एस.सी., बी.कॉम., बी.ए. (सामान्य एवं प्रतिष्ठा स्तर तक की पढ़ाई)

(३) एम.कॉम.

(४) बी.एड.

(५) वोकेशनल : एडवरटाइजिंग, सेल्स प्रमोशन, एवं सेल्स मैनेजमेंट (प्रतिष्ठा स्तर), मास कम्युनिकेशन (पी.जी. डिप्लोमा)

(६) इग्नू अध्ययन केंद्र (सर्टिफिकेट कोर्स, स्नातक एवं स्नातकोत्तर कोर्स में पढ़ाई)

प्रत्यायन संपादित करें

ए. एस. महाविद्यालय, देवघर को राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC) द्वारा मान्यता प्राप्त है।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Affiliated College of Sido Kanhu Murmu University". मूल से 11 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 अप्रैल 2019.