अक्षीय कंकाल कशेरुकी प्राणियों के कंकाल का वह हिस्सा है जिसमें सिर और धड़ की हड्डियाँ शामिल होती हैं। मानव कंकाल में यह 80 हड्डियों से बना होता है और छह भागों में विभाजित होता है: खोपड़ी (22 हड्डियाँ), मध्य कान की ऑसिकल्स, हायॉइड हड्डी, पसली पिंजरा, स्टरनम और कशेरुक स्तंभ। अक्षीय कंकाल और उपांग कंकाल मिलकर पूरे कंकाल का निर्माण करते हैं।[1]

Axial skeleton

Diagram of the axial skeleton
विवरण
लातिनी skeleton axiale
अभिज्ञापक
टी ए A02.0.00.009
शरीररचना परिभाषिकी
3D Medical Animation still shot of Human Skull
3D medical animation still shot of human skull

अक्षीय कंकाल में निम्नलिखित भाग शामिल हैं:

1. खोपड़ी:

  • खोपड़ी में 22 हड्डियाँ होती हैं, जिनमें 8 क्रेनियल और 14 चेहरे की हड्डियाँ शामिल हैं।

2. मध्य कान की ऑसिकल्स:

  • प्रत्येक कान में 3-3 हड्डियाँ होती हैं, कुल 6 हड्डियाँ।

3. हायॉइड हड्डी:

  • गर्दन में स्थित एक हड्डी।

4. कशेरुक स्तंभ:

  • इसमें 26 हड्डियाँ होती हैं।

5. स्टरनम:

  • एक हड्डी। स्टरनम को ब्रैस्ट बोन भी कहा जाता है।

6. पसलियाँ:

  • 24 पसलियाँ (12 जोड़े)।[2]

खोपड़ी का मुख्य कार्य मस्तिष्क की सुरक्षा करना है। खोपड़ी की हड्डियाँ प्लेट के आकार की होती हैं और जोड़ों (स्यूचर्स) के माध्यम से आपस में जुड़ी होती हैं। खोपड़ी में प्रमुख हड्डियाँ हैं: मैंडिबल, मैक्सिला, जायगोमैटिक और नासिका हड्डी। ऊपरी जबड़े का निर्माण मैक्सिला हड्डी व् निचले जबड़े का निर्माण मैंडिबल हड्डी करती है। [3]

पसली पिंजरा

संपादित करें

पसली पिंजरा 12 जोड़ी पसलियों और एक स्टीरनम से बना होता है। इसका मुख्य कार्य हृदय और फेफड़ों जैसे महत्वपूर्ण अंगों की सुरक्षा करना है। पसलियाँ आधे चंद्राकार आकार की होती हैं, जिनका एक सिरा चपटा और दूसरा गोल होता है। ऊपर की सात पसलियाँ स्टीरनम से जुड़ी होती हैं और इन्हें "सत्य पसलियाँ" कहते हैं। 8वीं से 10वीं पसलियाँ "असत्य पसलियाँ" कहलाती हैं, क्योंकि वे स्टीरनम से सीधे नहीं जुड़ी होती हैं। अंतिम दो पसलियाँ "फ्लोटिंग पसलियाँ" होती हैं, जो स्टीरनम या अन्य पसलियों से नहीं जुड़ी होतीं।[4]

कशेरुक दंड

संपादित करें

जन्म के समय अधिकांश मनुष्यों में 33 कशेरुकाएं होती हैं, लेकिन विकास के दौरान इनमें से कई जुड़कर कुल 24 कशेरुकाएं रह जाती हैं। कशेरुक स्तंभ में पांच हिस्से होते हैं:

1. सर्वाइकल कशेरुकाएं: 7 कशेरुकाएं।

2. थोरेसिक कशेरुकाएं: 12 कशेरुकाएं।

3. लंबर कशेरुकाएं: 5 कशेरुकाएं।

4. साक्रल कशेरुकाएं: 5 जुड़ी हुई कशेरुकाएं।

5. कॉक्सीजियल कशेरुकाएं: 3-5 जुड़ी हुई कशेरुकाएं।[5]

अक्षीय कंकाल का महत्व

संपादित करें

मानव शरीर में, अक्षीय कंकाल का मुख्य कार्य मस्तिष्क, मेरुदंड, हृदय और फेफड़ों की सुरक्षा करना है। यह सिर, गर्दन और पीठ की मांसपेशियों के लिए जुड़ाव स्थल के रूप में भी कार्य करता है, और कंधे और कूल्हे के जोड़ पर कार्य करने वाली मांसपेशियों के लिए जुड़ाव स्थल प्रदान करता है।[6]

संदर्भ सूची

संपादित करें
  1. Folkens, Tim D. White, Michael T. Black, Pieter A.; Pierter, Folkens; Michael, Black (2012). Human osteology (3rd संस्करण). Amsterdam: Elsevier/Academic Press. पृ॰ 11. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-0-12-374134-9.
  2. साँचा:CC-notice Betts, J Gordon; Desaix, Peter; Johnson, Eddie; Johnson, Jody E; Korol, Oksana; Kruse, Dean; Poe, Brandon; Wise, James; Womble, Mark D; Young, Kelly A (May 21, 2023). Anatomy & Physiology. Houston: OpenStax CNX. 7.1 Divisions of the skeletal system. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-1-947172-04-3.
  3. "Features of the Human Skull". Face and Emotion. मूल से 14 February 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 February 2014.
  4. "Postcranial Skeletal/Ribs" (PDF). Observation and Analysis Method for Human Bones. मूल (PDF) से 20 May 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 February 2014.
  5. "Axial skeleton". AnatomyExpert. मूल से 25 December 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 March 2013.
  6. "Axial skeleton", Wikipedia (अंग्रेज़ी में), 2024-03-24, अभिगमन तिथि 2024-06-22