ऑरलैंडो नाइट क्लब गोलीबारी

ऑरलैंडो नाइट क्लब गोलीबारी १२ जून २०१६ को हुआ था। जिसमें १९ वर्षीय उमर मतीन नामक आतंकवादी ने अमेरिका के पल्स नाइट क्लब में ५० लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी। यह क्लब ऑरलैंडो, फ्लोरिडा में स्थित एक समलैंगिक सभास्थल है। संयुक्त राज्य अमेरिका के इतिहास में यह सबसे भीषण गोलीबारी है, तथा ९/११ के उपरान्त १५ सालों में यहाँ सबसे बड़ा आतंकी हमला है।[1]

ऑरलैंडो नाइट क्लब गोलीबारी
नाइट क्लब
स्थान ऑरलैंडो, फ्लॉरिडा
निर्देशांक 28°31′10.5″N 81°22′36.5″W / 28.519583°N 81.376806°W / 28.519583; -81.376806निर्देशांक: 28°31′10.5″N 81°22′36.5″W / 28.519583°N 81.376806°W / 28.519583; -81.376806
तिथि जून 12, 2016; 7 वर्ष पूर्व (2016-06-12)
रात 2 से सुबह 5 बजे के मध्य (UTC−04:00)
मृत्यु 50
घायल 53
अपराधी ओमर मतिन

उमर मतीन अफ़्ग़ान मूल का अमेरिकी नागरिक था। उसके पास बंदूक का लाइसेंस था, तथा वो डेमोक्रैटिक पार्टी का पंजीकृत सदस्य था।[2] २०१५ में उमर मतीन के पिता सिद्दीकी मतीन ने तालिबान का समर्थन किया था, एवं तालिबान के विरुद्ध पाकिस्तानी सेना की कार्यवाही के कड़ी आलोचना की थी।[3]

हमले से पहले ९११ आपातकालीन दूरभाष नंबर पर मतीन ने अपने आप को इस्लामी राज्य का सदस्य बताया था।[4] रात्रि के २ बजे मतीन ने क्लब के अंदर कई लोगों को मार डाला एवं बाकी को बंधक बना लिया। पुलिसकर्मी जल्दी ही घटनास्थल पर पहुँच गए, परन्तु बंधकों की सुरक्षा हेतु उन्होंने क्लब के अंदर प्रवेश नहीं किया। सुबह पांच बजे उन्होंने बंधकों को छुड़ाने का निर्णय ले लिया। जैसे ही वे क्लब के अंदर पहुंचे, मतीन ने और गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने उसे मार डाला, तथा उत्तरजीवी बंधकों को छुड़ा लिया। ऑरलैंडो के महापौर के अनुसार अब तक ५० लोगों की मौत के पुष्टि की जा चुकी है, एवं ५३ लोग घायल हैं।[5]

सन्दर्भ संपादित करें