ऑरिगेनो (oregano ; वानस्पतिक नाम : Origanum vulgare) पुदीना कुल (Lamiaceae) का एक सपुष्पक शाक औषधि (herb) है। यह मुख्य रूप से पिज़्ज़ा, पास्ता इत्यादि में उपयोग किया जाता है। यह भोजन को एक अलग स्वाद और सुगन्ध प्रदान करता है। इटली के खाद्य पदार्थों में इसका उपयोग बहुत अधिक होता है।

ऑरिगेनो
पुष्पित ओरेगेनो
वैज्ञानिक वर्गीकरण edit
Unrecognized taxon (fix): Origanum
जाति: Template:Taxonomy/OriganumO. vulgare
द्विपद नाम
Template:Taxonomy/OriganumOriganum vulgare
L.

ऑरिगेनो का स्वाद तीखा और तेज होता है। यह कुछ ऐसे क्षुपों में गिना जाता है जो पूर्ण रूप से सुखा देने पर बहुत अच्छा फ्लेवर और महक देते हैं।[1]

यह शीतोष्ण पश्चिमी एवं दक्षिण-पश्चिमी यूरेशिया एवं भूमध्यसागरीय क्षेत्र का देशज पौधा है।

ओरेगेनो एक सदाबहार पौधा है जो २० सेमी से ८० सेमी लम्बा होता है। इसकी पत्तियाँ १ सेमी से ४ सेमी लम्बी होतीं हैं जिनका विन्यास एक-दूसरे के आमने-सामने होता है। इसके फूल बैंगनी होते हैं और ३-४ सेमी लम्बे होते हैं। ओरेगेनो को कभी-कभी 'जंगली मार्जोरम' (wild marjoram) भी कहा जाता है।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "ऑरिगेनो". मूल से 28 अप्रैल 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 अप्रैल 2021.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें